Connect with us

Haryana

वृन्दावन गए तीर्थ यात्रियों का Haryana में दर्दनाक हादसा, 3 की हुई मौत, 23 घायल

Published

on

Haryana के नूंह जिले में केएमपी एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया है| इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 23 लोग घायल हैं| फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है| ये सभी लोग पड़ोसी राज्यों के रहने वाले थे और घर लौट रहे थे|

जानकारी के मुताबिक, Nuh के तावडू उपमंडल की सीमा से गुजरने वाले कुंडली मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार-शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया| मंदिर में सवार 26 तीर्थयात्रियों में से तीन की मौत हो गई, जबकि बाकी घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है| ये सभी वृन्दावन से दर्शन कर अपने निवास स्थान जालंधर (पंजाब) लौट रहे थे। घायलों को तावडू, नूह, रेवाडी और रोहतक के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तावडू सदर थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है|

दरअसल, जालंधर के 26 लोग छोटे हाथी टेंपू में सवार होकर Uttar Pradesh के वृन्दावन से दर्शन कर लौट रहे थे| रात को जब वे तावडू उपमंडल के गांव पढेनी में केएमपी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो श्रद्धालुओं से भरा टेंपो सड़क पर बिना इंडिकेटर दिए खड़े ट्रक से टकरा गया।

दुर्घटना में टेम्पू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और 26 तीर्थयात्रियों में से दो महिलाओं और एक लड़की की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान बीना पत्नी पहलाद (45) और रितिका (9) पुत्री कल्लू उर्फ ​​गोविंदा निवासी गांव टीना, जिला जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है। एक मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पहले तावडू के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया |

यहां कई तीर्थयात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नूह नलहड़ मेडिकल कॉलेज, रेवाड़ी और रोहतक रेफर कर दिया गया। तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और इनमें एक बच्ची समेत दो महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस कार्रवाई में जुटी है|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab3 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 hours ago

साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ- भगवंत सिंह मान

Punjab4 hours ago

बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की