Connect with us

Breaking News

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने

Published

on

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भी एशियन गेम्स के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड निशानेबाज सौरभ चौधरी के नाम था, जिन्होंने 2018 एशियन गेम्स में 16 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीता था।

एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका का सामना किया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 124 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ, जहां भारतीय टीम ने 19 रन से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर थीं। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की। हालांकि वैभव बड़ी पारी नहीं खेल सके और 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी पारी में 2 छक्के शामिल थे। एशियन गेम्स में वैभव ने 2 मुकाबले खेले और कुल 53 रन बनाए।

अब एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद टीम इंडिया की नजर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज पर है। यह सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी और पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में भी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement