Connect with us

Breaking News

बाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर

Published

on

बाली में छुट्टियों के दौरान हादसे का शिकार हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाया गया है। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले नुसरत का बाली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

नुसरत की टीम की पब्लिसिस्ट सचिंता त्रिवेदी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि डॉक्टरों की आगे की जांच के बाद उनकी रीढ़ की सर्जरी की जाएगी। टीम के मुताबिक, चोट और सर्जरी के कारण नुसरत को पूरी तरह ठीक होने में कुछ समय लग सकता है।

इस चोट का असर आने वाले कुछ हफ्तों में उनकी काम से जुड़ी जिम्मेदारियों पर भी पड़ सकता है। नुसरत की टीम ने फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है, ताकि वह इस समय अपना पूरा ध्यान इलाज और रिकवरी पर दे सकें।

बताया जा रहा है कि हादसे से करीब एक सप्ताह पहले नुसरत भरूचा ने सोशल मीडिया पर बाली में अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement