Connect with us

Breaking News

लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार

Published

on

लुधियाना के लाडोवाल इलाके में रविवार देर शाम एक पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान माणेवाल गांव के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह उर्फ नीतू के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, नवतेज सिंह अपनी इनोवा कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लाडोवाल बाईपास पर साउथ सिटी रोड के पास पुल के नजदीक पहुंचे, बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार को घेर लिया। इसके बाद हमलावरों ने अचानक उनकी कार पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने नवतेज सिंह की कार पर करीब 10 गोलियां चलाईं। गोलीबारी के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलियां लगने से नवतेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस की ओर से घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। इसके अलावा आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस की टीमें हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement