Connect with us

Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

Published

on

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जेलों में बंद गैंगस्टरों को कथित तौर पर संरक्षण दे रही है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि जब तक गैंगस्टरों को कथित रूप से सुरक्षा और संरक्षण मिलता रहेगा, तब तक ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाने के लिए आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर भी कंग ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब के लोगों को बताना चाहिए कि राज्य के विकास के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और पंजाब के हिस्से के रोके गए फंड अभी तक जारी क्यों नहीं किए गए।

कंग ने कहा कि पंजाब को उसके हक के फंड मिलने चाहिए, ताकि राज्य में विकास कार्यों को और गति दी जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आने के कारण ही केंद्रीय नेताओं की ओर से पंजाब के दौरे किए जा रहे हैं।

सांसद ने कहा कि पंजाब के लोग केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई और राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार से उचित सहयोग चाहते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से पंजाब की सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement