Connect with us

Punjab

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

Published

on

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टरों और सीमा पार से संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 11 आधुनिक पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह कार्रवाई पुख्ता सूचना के आधार पर की गई। बरामद हथियारों की खेप अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते पंजाब पहुंचाई गई थी और इसके तार कुख्यात गैंगस्टरों के नेटवर्क से जुड़े हुए पाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार समय रहते की गई इस कार्रवाई से कई संभावित आपराधिक वारदातों को रोका गया है। जांच में सामने आया है कि ये हथियार पंजाब के विभिन्न आपराधिक गिरोहों तक पहुंचाए जाने थे, जिनका इस्तेमाल हत्या, रंगदारी, गैंगवार और अन्य गंभीर अपराधों में किया जा सकता था।

बरामद हथियारों में चार चीन निर्मित पिस्तौल, चार .30 बोर पीएक्स-5 मॉडल ऑटोमैटिक पिस्तौल, दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल तथा एक अन्य आधुनिक हथियार शामिल है। पुलिस का कहना है कि ये सभी हथियार अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किए गए हैं और इनकी मारक क्षमता काफी अधिक है।

गिरफ्तार आरोपियों में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक उस पर बटाला में दो हत्या के मामले दर्ज हैं, जबकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी उसे पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अधिकांश आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं और विदेशों में बैठे तस्करों तथा गैंगस्टरों के सीधे संपर्क में थे। यह मॉड्यूल सीमा पार से हथियार मंगवाकर पंजाब के आपराधिक नेटवर्क तक पहुंचाने का काम कर रहा था।

इस मामले में एयरपोर्ट थाना, सदर थाना और छेहरटा थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पंजाब पुलिस सीमा पार तस्करी, अवैध हथियार कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस का मानना है कि इस बड़ी कार्रवाई से पंजाब में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News21 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News22 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News23 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News1 day ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News1 day ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ