Connect with us

Punjab

कथित वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का जवाब, बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश रची गई

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann से जुड़ी कथित वायरल वीडियो को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। इस बीच मुख्यमंत्री ने पहली बार खुलकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति वह नहीं हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि उन्हें बदनाम करने के लिए सुनियोजित तरीके से एक फर्जी वीडियो तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि वीडियो में एक अभिनेता का इस्तेमाल किया गया है और उसे उनके साथ जोड़कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

मान ने इस दौरान दो फोरेंसिक जांच रिपोर्ट भी सार्वजनिक कीं। उनके अनुसार ये रिपोर्टें पंजाब से बाहर स्थित मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं द्वारा तैयार की गई हैं। रिपोर्टों में कथित वायरल वीडियो के 1191 फ्रेमों का विस्तृत विश्लेषण किया गया, लेकिन एक भी फ्रेम मुख्यमंत्री भगवंत मान से मेल नहीं खाता।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान चेहरे की बनावट, कद, शारीरिक संरचना, हाव-भाव और अन्य तकनीकी पहलुओं का अध्ययन किया गया। इसके बाद दोनों लैब्स ने निष्कर्ष निकाला कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भगवंत मान नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां बनाई गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में वह पंजाब के डीजीपी से भी बातचीत कर चुके हैं और निर्देश दिए हैं कि वीडियो में दिखाई देने वाले वास्तविक व्यक्ति की पहचान की जाए तथा वीडियो बनाने और प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

भगवंत मान ने कहा कि वह हमेशा सिख समुदाय और उससे जुड़े मुद्दों के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं, चाहे सांसद के रूप में हों या मुख्यमंत्री के रूप में। उन्होंने कहा कि जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, वैसी किसी हरकत के बारे में वह सोच भी नहीं सकते।

इस बीच आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मामले को लेकर पंजाब पुलिस के डीजीपी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema और कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने की, जबकि पार्टी के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू भी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को दोनों फोरेंसिक रिपोर्ट सौंपते हुए मांग की कि कथित फर्जी वीडियो तैयार करने और सोशल मीडिया पर फैलाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि जांच रिपोर्टें स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं है। पार्टी ने मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National4 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National7 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab11 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab11 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की