Connect with us

Haryana

Haryana के 5 शहरों में बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने का खतरा..

Published

on

हरियाणा के 5 शहरों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन शहरों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। साथ ही अचानक ही 30 से 40 KM की Speed से हवाएं भी चलने के आसार हैं।

मौसम में इस बदलाव की वजह विशेषज्ञों ने बताया है कि प्रदेश में 25 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल आने की संभावना है। दिन के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहेगी, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 26 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव दिखाई देंगे। इस दौरान सूबे में तपिश बढ़ेगी, दिन का पारा 40 Degree के पार रहने की संभावना है। महीने के अंत में लू का प्रकोप भी लोगों को झेलना पड़ सकता है।

24 घंटे में इन जिलों में खराब हो चुका मौसम

हरियाणा में कुछ जिलों में लगातार मौसम खराब हो रहा है। 24 घंटे में हरियाणा के सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, सिरसा के साथ कुछ अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो चुकी है। पिछले 20 दिनों की बात करें तो सूबे में 1.7 MM बारिश हो चुकी है। जबकि सामान्य तौर पर 7.4 MM बारिश होती है। अप्रैल में यह बारिश 5.7 कम बारिश है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि अभी हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील है, इसलिए बारिश का यह आंकड़ा बढ़ने के पूरे आसार हैं।

किसानों के लिए नुकसानदेय बारिश

हरियाणा में बारिश के अलर्ट को लेकर एक बार फिर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसका कारण है मंडियों में गेहूं के धीमे उठान हो रहा है। प्रदेश में करीब 60% गेहूं की फसल मंडियों में पहुंच चुकी है। 21 अप्रैल तक मंडियों में करीब 46.54 लाख टन गेहूं पहुंच चुका है, लेकिन 40 लाख टन ही गेहूं की खरीद हुई है।

हैरानी इस बात की है कि अभी इस गेहूं की फसल में सिर्फ 2.70 लाख मीट्रिक टन ही फसल का उठान हुआ है। ओवरआल सिर्फ 36% ही फसल का उठान हो पाया है, बाकी गेहूं मंडियों में खुला पड़ा हुआ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab3 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News5 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News7 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News7 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान