Connect with us

Breaking News

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने केंद्र की मोदी सरकार की पंजाब-विरोधी चालों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पंजाब तथा पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती। पन्नू ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस से वापसी पर दिल्ली एयरपोर्ट पर जान-बूझकर तीन घंटे रोके रखा गया और उसके बाद 50,000 रुपये का बेतुका चालान भी काट दिया गया, जो कि पंजाब के अस्तित्व और सम्मान पर सीधा हमला है।

बलतेज पन्नू ने केंद्र सरकार की पंजाब-विरोधी नीतियों की फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि चाहे दिल्ली की सीमाओं पर डेढ़ साल तक किसानों को जबरन बैठाकर रखना हो, या पंजाब के हक के फंड रोककर रखने हों, केंद्र सरकार हर स्तर पर पंजाब का गला घोंटने की कोशिश करती रही है।

पन्नू ने कहा कि अब तक कम से कम चार बार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को विदेश यात्रा की इजाजत इसलिए नहीं दी गई क्योंकि मोदी सरकार को डर है कि अगर मुख्यमंत्री विदेश गए तो वहां से निवेश और फंड लाकर पंजाब को तरक्की की राह पर ले जाएंगे।

पन्नू ने बताया कि जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार पेरिस (फ्रांस) की यात्रा की, जहां वे विश्व के दूसरे सबसे बड़े फूड फेस्टिवल में पंजाब के मशहूर राजमा और सफेद चने (छोले) जैसे उत्पाद लॉन्च करने गए थे, तो वहां भी केंद्र सरकार ने अपनी संकीर्ण मानसिकता का सबूत दिया। माननीय उच्च न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिए थे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनका बनता प्रोटोकॉल दिया जाए, लेकिन केंद्र की बदनीयती देखिए कि पेरिस में कौंसलेट जनरल (महावाणिज्य दूत) तक मुख्यमंत्री साहब से मिलने नहीं आया।

पन्नू ने कहा कि केंद्र सरकार की खीझ और बदनीयती यहीं नहीं रुकी। जब मुख्यमंत्री भगवंत मान पेरिस से वापस लौटकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें जान-बूझकर तीन घंटे रोककर रखा गया। बहानेबाजी यह की गई कि “आपका सामान अभी आ रहा है”, “आपका सामान अभी चेक किया जा रहा है”, जो कि सरासर झूठ और पंजाब की तौहीन है।

पन्नू ने बताया कि तीन घंटे के बाद जब मुख्यमंत्री भगवंत मान को जाने दिया गया और सामान गाड़ी में रखकर जाने लगे, तो उसी समय अधिकारी पीछे दौड़कर आए और कहा कि उन पर “ऊपर से बहुत प्रेशर” है और 50,000 रुपये का चालान काट दिया गया। यह बात खुद अधिकारियों ने स्वीकार की कि उन पर दबाव है, जो यह साबित करता है कि यह सब कुछ ऊपर से आए आदेशों के तहत किया गया।

बलतेज पन्नू ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या आज तक भारत के किसी राज्य के मुख्यमंत्री को इस तरह एयरपोर्ट पर तीन घंटे रोके रखा गया है? क्या आज तक किसी राज्य के मुख्यमंत्री का 50,000 रुपये का चालान काटकर उसे अपमानित किया गया है? यह सिर्फ और सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि भगवंत मान पंजाबी हैं, पंजाब के मुख्यमंत्री हैं और पंजाब की बेहतरी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

पन्नू ने तीखे शब्दों में कहा कि मोदी सरकार पंजाब की तरक्की से खौफजदा है। केंद्र सरकार नहीं चाहती कि पंजाब किसी भी मामले में प्रगति करे, या पंजाब का भला सोचने वाला कोई मुख्यमंत्री पंजाबियों को मिले। केंद्र सरकार हर तरह से अड़ंगे लगा रही है, हर तरह की रुकावटें खड़ी कर रही है, लेकिन पंजाब के स्वाभिमान को कोई दबा नहीं सकता।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News15 seconds ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News4 minutes ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान

Breaking News8 minutes ago

भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा

Breaking News20 minutes ago

पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू

Breaking News24 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवाल