Connect with us

Haryana

Gurugram में श्मशान की दीवार गिरने से एक बच्ची समेत चार की मौत, हादसे के समय चाय की दुकान पर बैठे थे लोग

Published

on

Gurugram Crematorium Wall collapse: हरियाणा के गुरुग्राम में एक श्मशान कीदीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मृतकों की पहचान वीर नगर निवासी 11 वर्षीय तान्या के अलावा अर्जुन नगर निवासी देवी दयाल उर्फ पप्पू उम्र 70 वर्ष; मनोज गाबा उम्र 54 वर्ष और कृष्ण कुमार उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई। घायलों में से एक दुकानदार दिलीप कुमार है; दूसरा घायल एक बच्चे की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक घटना शाम करीब 6.30 बजे मदनपुरी के अर्जुन नगर पुलिस चौकी के पास हुई। पीड़ित दिलीप की दुकान के पास कुर्सियों पर बैठे थे, जो घटनास्थल के पास थी, और जब दीवार गिरी तो दोनों बच्चे वहां से गुजर रहे थे।

CCTV फुटेज में दीवार पर लकड़ियों का ढेर गिरते दिख रहा है

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि लकड़ियों का ढेर दीवार पर गिर रहा है और दीवार अचानक ढह गई। एक अधिकारी ने कहा कि अर्जुन नगर पुलिस चौकी से एक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से 10 मिनट में सभी छह लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। किसी और के मलबे में फंसे होने की आशंका में एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने कहा कि मौके पर एक अर्थमूवर भी लाया गया।

प्रशासन का आरोप- खराब निर्माण की वजह से हुआ हादसा


पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, “अस्पताल में चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो का इलाज चल रहा है।” पुलिस ने बताया कि दीवार कंक्रीट से बनी थी। अधिकारी ने कहा, “खराब निर्माण के कारण यह घटना हुई और शमशान घाट के प्रबंधन के खिलाफ जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।”

लोगों की शिकायत है कि इस दीवार के कमजोर होने की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन हालात में सुधार नहीं होने की वजह से यह हादसा हुआ। दीवार गिरना शुरू होने पर जब तक लोग वहां से हटते, उसके पहले ही वे उसकी चपेट में आ गये। अस्पताल में बुजुर्ग दीपा प्रधान और नाबालिग का इलाज चल रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab22 minutes ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News2 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News4 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News4 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान

Breaking News4 hours ago

भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा