Connect with us

Haryana

Yamunagar में अपने पालतू कुत्ते की मौत को 13 साल की लड़की नहीं कर पाई बर्दाश, तो कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त

Published

on

Yamunanagar

कई बार जानवरों से प्यार इतना इतना भारी पड़ जाता है कि इंसान को उसका खामियाजा अपनी जान देकर भुगतना पड़ता है।ऐसा ही एक बेहद चौंकाने वाला मामला Yamunagar के कैंप इलाके से आया है, जहां एक 13 साल की लड़की ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि उसका पालतू कुत्ता 5 दिन पहले मर गया था| मृतक नाबालिग लड़की की पहचान चांदनी के रूप में हुई है| पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है| पुलिस आज पोस्टमार्टम कराएगी|

चांदनी की मां ने कहा कि चांदनी के पास 3 महीने से एक कुत्ता था और वह हर समय उसके साथ खेलती थी, लेकिन 5 दिन पहले उसका कुत्ता मर गया, जिसके बाद वह बहुत परेशान हो गई। वह उदास थी, उसने किसी से बात नहीं की और चुप हो गयी। अच्छे से खाना नहीं खा रही थी और कई दिन से गुस्से में थी। उसने अपनी मां से कहा कि मेरे लिए दूसरा कुत्ता ले आओ नहीं तो मैं मर जाऊंगी।

कल शाम जब चांदनी की मां किसी काम से बाजार गई तो पीछे से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने कहा कि उसने अपनी बेटी को बड़ी मुश्किल से गरीबी में पाला था लेकिन उसे नहीं पता था कि वह ऐसा कदम उठाएगी|

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आज पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी| मृतक के परिजनों का भी यही कहना है कि कुत्ते की मौत से वह काफी परेशान चल रही थी। लेकिन इस घटना को जिस किसी ने भी सुना वह बहुत भोचक्का जरूर रह गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

Punjab2 hours ago

भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल

Punjab2 hours ago

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

Punjab3 hours ago

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

Punjab3 hours ago

नशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंह