Connect with us

Haryana

7 बच्चों की मां फिर बनी 5 बच्चों की मां; Haryana का गजब का मामला..

Published

on

अक्सर शादी की बहुत सी ऐसी खबरें आपने सुनी होंगी जिन्हें सुनकर या तो हंसी आए या फिर हैरानी हो। ऐसी ही एक खबर Haryana के नूंह से सामने आई है, जहां एक महिला ने पति की मौत के बाद घर से भागकर शादी कर ली। इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि महिला 7 बच्चों की मां है, लेकिन जिस शख्स से उसने शादी की वो 5 बच्चों का पिता है। यानि अब दोनों के कुल 12 बच्चे हैं।

बता दें कि दोनों ही मुस्लिम समुदाय से हैं और उन्होंने मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की है। शादी के बाद कुछ दिन तक वे पुलिस के प्रोटेक्शन होम में रहे। दोनों ने Punjab and Haryana High Court में जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। लेकिन High Court ने उनकी याचिका को किन्हीं कारणों से खारिज कर दिया। साथ ही दोनों पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया। हालांकि, बाद में उनकी आर्थिक हालात को ध्यान में रख कर जुर्माना राशि को माफ कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक महिला के पति की मौत के बाद वो शख्स के संपर्क में आई। शख्स के खुद के 5 बच्चे हैं, इस वजह से उसे 7 बच्चों की मां से शादी करने में कोई एतराज नहीं था। दोनों ने घर से भाग कर मार्च महीने में शादी कर ली। दोनों के परिजनों को शादी कबूल नहीं थी। इसके बाद उनको परिजनों की ओर से धमकी दी गई और शादी तोड़ने को कहा।

मामले की सुनवाई के दौरान High Court में जज भी हैरान रह गए। जज ने कहा कि इस बात पर अपनी आंखें नहीं मूंद सकते हैं। दोनों के पहले विवाह से कुल 12 बच्चे हैं। देश की जनसंख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है, इसका ख्याल नहीं कर रहे, लेकिन अपने बच्चों के भविष्य का तो ख्याल करो। बाद में दोनों ने अपनी याचिका वापस ले ली।

High Court ने याचिका खारिज करते हुए दोनों पर 50 हजार रुपए का जुर्माना किया। जज के रुख को देख कर दोनों ने अपनी आर्थिक हालात कमजोर होने का दुखड़ा सुनाया। आदेश के बाद याची के वकील ने याचिकाकर्ताओं की वित्तीय स्थिति व अन्य दलीलें दीं। इसके बाद High Court ने उन पर लगे 50 हजार के जुर्माने को माफ कर दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

Punjab2 hours ago

भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल

Punjab2 hours ago

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

Punjab3 hours ago

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

Punjab3 hours ago

नशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंह