Connect with us

Haryana

आधी रात को Haryana के गुरुद्वारा साहिब में लगी आग, मौके पर मच गई अफरा-तफरी

Published

on

fire in haryana gurudwara

Haryana के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे के मुगलपुरा में उस वक्त हफर तफरी मच गयी जब वहां स्थित गुरुद्वारा साहिब में देर रात आग लग गई| आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई| जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बाद में बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया| लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था|


जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात 1 बजे की है| गुरुद्वारा गुरु कलगीधर साहिब गोहाना शहर के मुगलपुरा में है। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है| बतादें कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरुद्वारा साहिब से धुआं निकलते देखा तो चिल्लाकर आसपास के लोगों को जगाया। हालांकि, जब तक लोग पहुंचे, तब तक गुरुद्वारा पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था।

लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर वहां रखे गुरु साहिब के दोनों स्वरूपों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। धर्मस्थल में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। गुरुद्वारा प्रबंधकों व कॉलोनी निवासियों ने बताया कि रात करीब एक बजे गुरुद्वारा साहिब में आग लग गई। इस आग कई चीज़े जल गई |

बतादें की आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। इतनी भयानक आग के बावजूद गुरु साहिब के दोनों स्वरूप सुरक्षित हैं। इन्हें पास ही गुरु प्यारे के घर में रखा गया है। बाकी पुलिस मामले की जाँच कर रही है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

Punjab2 hours ago

भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल

Punjab2 hours ago

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

Punjab3 hours ago

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

Punjab3 hours ago

नशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंह