Connect with us

Punjab

पंजाब में आज से ₹10 लाख का मुफ्त इलाज मिलेगा:3 करोड़ पंजाबियों को फायदा, CM मान-केजरीवाल लॉन्च करेंगे

Published

on

पंजाबियों को आज से 10 लाख रुपए तक का फ्री इलाज मिलेगा। इसमें न कोई इनकम का चक्कर है और न ही एज लिमिट। पंजाब का आधार और वोटर कार्ड होना चाहिए और पूरा परिवार स्कीम का लाभ उठा सकता है। इससे 65 लाख परिवारों के करीब 3 करोड़ पंजाबियों को फायदा हाेगा।

मुख्यमंत्री सेहत स्कीम से जुड़ी 2 अहम बातें…

  • आयुष्मान के मुकाबले ज्यादा कवरेज: 
  • पंजाब में पहले से मुख्यमंत्री सरबत सेहत बीमा योजना चल रही है, जिसके तहत सरकारी और पैनल वाले अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इस योजना में राज्य के 80 प्रतिशत लोग कवर होते हैं। यह स्कीम केंद्र की है, जिसमें इनकम लिमिट तय है। सीएम सेहत स्कीम में 100% पंजाबी कवर होंगे। इसके अलावा इसमें इनकम या एज की कोई लिमिट नहीं है।
  • 3 बार लॉन्चिंग टल चुकी: 
  • मुख्यमंत्री सेहत बीमा स्कीम की घोषणा जुलाई 2025 में हुई लेकिन लागू नहीं हुई। फिर 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को शुरू होनी थी, लेकिन बाढ़ की वजह से लॉन्चिंग टाल दी गई। सितंबर महीने में रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया लेकिन इंश्योरेंस कंपनी को शामिल करने के चक्कर में देरी होने से लॉन्चिंग नहीं हुई। इसके बाद 15 जनवरी 2026 को इसे लॉन्च करना था लेकिन CM भगवंत मान की अकाल तख्त में पेशी की वजह से टाल दिया गया।

योजना की लॉन्चिंग के लिए आज (22 जनवरी) को मोहाली में कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें CM भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। सरकार का कहना है कि इस स्कीम में हर तरह का खर्च शामिल होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab7 minutes ago

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपये

Punjab19 minutes ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड

National31 minutes ago

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़

Punjab17 hours ago

देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू

Punjab18 hours ago

पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर