Connect with us

Punjab

Kali Bein की सफाई के 25 साल: CM Bhagwant Mann ने दिया Water Conservation का संदेश, कहा – “अब नहीं जागे तो बहुत देर हो जाएगी”

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पवित्र काली बेईं की सफाई की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के लोगों से भूजल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हम सब मिलकर अपने प्राकृतिक संसाधनों को बचाएं और इस मुहिम को एक जन आंदोलन बनाएं।

यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद और पर्यावरणविद् बलबीर सिंह सीचेवाल की अगुवाई में काली बेईं के किनारे आयोजित किया गया। इसी स्थान से 16 जुलाई 2000 को ग़ुरद्वारा बेर साहिब से कर सेवा की शुरुआत हुई थी, जिसने काली बेईं की सफाई का इतिहास रच दिया।

मुख्यमंत्री ने बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों की जमकर तारीफ़ करते हुए कहा, “165 किलोमीटर लंबी काली बेईं की सफाई सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है। ये काम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।”

पंजाब में गहराता जल संकट

सीएम मान ने बताया कि भले ही पंजाब को नदियों की धरती कहा जाता है, लेकिन आज यहां जल संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा, “जब मैंने मुख्यमंत्री पद संभाला था, तब सिर्फ 21% नहरों का पानी सिंचाई के लिए इस्तेमाल हो रहा था, लेकिन अब ये आंकड़ा 63% तक पहुंच चुका है।”

उन्होंने कहा कि हम अपने गुरुओं की उन शिक्षाओं को भूल गए हैं, जो हवा, पानी और मिट्टी की पवित्रता के बारे में बताती हैं। “अब वक़्त है कि हम गुरबाणी का सार समझें और पंजाब की पर्यावरणीय और आध्यात्मिक विरासत को दोबारा ज़िंदा करें,” उन्होंने कहा।

जन भागीदारी ज़रूरी

सीएम मान ने लोगों से सरकार की योजनाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकार के प्रयासों से कुछ नहीं होगा, जब तक जनता खुद आगे न आए। “ये सिर्फ एक समारोह नहीं है, बल्कि ये सालगिरह हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ करने की प्रेरणा देनी चाहिए,” उन्होंने कहा।

सुल्तानपुर लोधी के विकास के लिए बड़ी योजनाएं

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सुल्तानपुर लोधी, जो गुरु नानक देव जी से जुड़ा पवित्र स्थल है, उसके समग्र विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह शहर पंजाब की आस्था और पहचान का प्रतीक है और इसे एक आदर्श धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

काली बेईं की सफाई की 25वीं वर्षगांठ सिर्फ अतीत की सफलता को याद करने का मौका नहीं, बल्कि आने वाले कल को सुरक्षित करने का संकल्प लेने का भी दिन है। सीएम मान का संदेश साफ है – अब नहीं चेते, तो बहुत देर हो जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab8 hours ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab8 hours ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab8 hours ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab9 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab9 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश