Connect with us

National

Punjab ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत

Published

on

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ जंग अब सिर्फ मुठभेड़ों और गिरफ़्तारियों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि यह अब राज्य की सीमाओं तक निर्णायक रूप से पहुँच चुकी है, जहाँ एक शांत लेकिन कहीं अधिक रणनीतिक लड़ाई चल रही है। ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत पंजाब पुलिस ‘दूसरी रक्षा पंक्ति’ को तेज़ी से मजबूत कर रही है—एक गहरी, तकनीक-आधारित सुरक्षा व्यवस्था, जिसका उद्देश्य उन संगठित अपराध नेटवर्क की जीवनरेखाओं को ही काट देना है जो सीमापार कनेक्शनों के जरिए काम करते हैं। जहाँ सीमा सुरक्षा बल (BSF) अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा कर रहा है, वहीं पंजाब पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि अगर कोई अवैध सामग्री सीमा पार से आ भी जाए, तो वह ज्यादा दूर तक न पहुँच सके।

और अब आंकड़े भी इस दिशा में की गई तैयारी को स्पष्ट करते हैं। सीमा बेल्ट के 585 स्थानों पर 2291 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे संवेदनशील गाँवों और ट्रांजिट रूट्स पर एक घना निगरानी जाल तैयार हुआ है। इसके अलावा, सीमा जिलों के 41 पुलिस स्टेशनों को भी सीसीटीवी निगरानी के दायरे में लाया गया है, जिससे निगरानी और तुरंत कार्रवाई की एक व्यापक व्यवस्था विकसित हुई है। लेकिन यह केवल निगरानी बढ़ाने की बात नहीं है, बल्कि उसे प्रभावी बनाने की रणनीति है।

ज़मीनी स्तर पर, नाके अब अधिक सटीक और कम पूर्वानुमानित हो गए हैं, जिन्हें वास्तविक समय की खुफ़िया जानकारी का समर्थन प्राप्त है। वाहन जाँच अब रूटीन नहीं रही, बल्कि लक्षित और सूचना-आधारित हो गई है। ड्रोन के जरिए हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप गिराए जाने की घटनाओं को देखते हुए एंटी-ड्रोन निगरानी को भी और मज़बूत किया गया है। अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने कहा,“दूसरी रक्षा पंक्ति वह स्थान है जहाँ अपराध की कड़ी प्रभावी रूप से टूटती है। सीमा सीलिंग पहली परत है, लेकिन यदि कोई उल्लंघन होता है, तो उसे हमारे अधिकार क्षेत्र में तुरंत रोका जाता है। हमारे नाके अब सामान्य चौकियाँ नहीं हैं; वे खुफ़िया जानकारी आधारित, सत्यापित इनपुट के अनुसार तैनात और संचालित होते हैं l”

उन्होंने आगे कहा, “साथ ही, गाँव स्तर की रक्षा समितियों और स्थानीय नेटवर्क को सुरक्षा ढाँचे से जोड़ा गया है, जिससे ज़मीन पर होने वाली गतिविधियों पर लगातार नज़र रखी जा सके। हम महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे, निगरानी प्रणाली, गतिशीलता और शीघ्र प्रतिक्रिया तंत्र को भी लगातार मज़बूत कर रहे हैं, ताकि यह परत अपराध को रोकने और उसे बाधित करने दोनों में सक्षम हो।” पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने इस बदलाव को रेखांकित करते हुए कहा कि दूसरी रक्षा पंक्ति को मज़बूत करना राज्य की गैंगस्टर विरोधी रणनीति का केंद्रीय हिस्सा है। उन्होंने कहा, “हम अपनी पुलिसिंग में गहराई बना रहे हैं। ध्यान पूरे तंत्र को ध्वस्त करने पर है—सीमापार सप्लाई से लेकर अंतिम स्तर तक डिलीवरी तक। दूसरी रक्षा पंक्ति यह सुनिश्चित करती है कि किसी भी प्रयास को शुरुआती स्तर पर ही पकड़ा जाए और तुरंत निष्क्रिय कर दिया जाए।”

पंजाब की पुलिसिंग पर नज़र रखने वालों के लिए यह एक स्पष्ट बदलाव है—अब ध्यान अपराध होने के बाद प्रतिक्रिया देने से हटकर, उन व्यवस्थाओं को तोड़ने पर है जो अपराध को संभव बनाती हैं। क्योंकि हर इंटरसेप्ट किया गया ड्रोन ड्रॉप, हर संदिग्ध वाहन की पहचान, और सीसीटीवी नेटवर्क के जरिए हर गतिविधि की निगरानी, उस पूरे तंत्र को कमजोर करती है जो गैंगस्टरों को सहारा देता है—जिनमें से कई विदेशों से संचालित होते हैं। इस रणनीति का एक और महत्त्वपूर्ण पहलू भी है। सीमा के गाँवों को अब केवल संवेदनशील क्षेत्र नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदार के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय खुफ़िया जानकारी को व्यवस्थित रूप से पुलिसिंग ढाँचे में शामिल किया जा रहा है, जिससे गाँव-स्तरीय सतर्कता और सामुदायिक नेटवर्क से मिलने वाली सूचनाएँ खुफ़िया तंत्र को और अधिक मज़बूत बना रही हैं।

यह रणनीति बहुस्तरीय, सुनियोजित और प्रत्यक्ष कार्रवाई से कहीं अधिक विघटनकारी है। जहाँ पहले सवाल यह होता था कि गोली किसने चलाई, वहीं अब ध्यान यह जानने पर है कि हथियार वहाँ तक पहुँचा कैसे। जैसे-जैसे ‘गैंगस्टरां ते वार’ आगे बढ़ रहा है, पंजाब की दूसरी रक्षा पंक्ति इसका सबसे निर्णायक मोर्चा बनकर उभर रही है—एक ऐसी अदृश्य दीवार जो केवल ख़तरे को रोकती नहीं, बल्कि उसके पीछे के पूरे नेटवर्क को धीरे-धीरे ख़त्म कर देती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab13 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab13 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab14 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab15 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की