Connect with us

Jammu & Kashmir

अमरनाथ यात्रा जा रही Bus का हुआ ब्रेक फैल, जान बचाने के लिए बस से कूदे यात्री

Published

on

होशियारपुर और लुधियाना से श्री अमरनाथ यात्रा पर जा रही Bus के ब्रेक फेल हो गए। वहां पुलिस और सुरक्षा बलों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और कई लोगों की जान बच गई| इस घटना में करीब आठ लोग घायल हो गये हैं| जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं|

बतादें घटना के वक्त बस में करीब 45 लोग सवार थे, सौभाग्य से उन्हें कोई चोट नहीं आई। यह हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ, ड्राइवर और सुरक्षा बलों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया| बस में सवार यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के नाचिलाना के पास हुआ| जिसमें एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई अमरनाथ यात्रियों को मामूली चोटें आईं| यह हादसा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के नचिलाना के पास ब्रेक फेल होने के कारण हुआ।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है | जिसमें लोग अपनीं जान बचाने के लिए चलती बस दे कूद रहे है और बस के पीछे सुरक्षा कर्मी भी भाग रहे है | बस के आगे पत्थर लगाने की कोशिश कर रहे है | आखिर में बस रुक जाती है और सभी यात्रियों की जान बच जाती है |

Advertisement