Connect with us

Jammu & Kashmir

Jammu and Kashmir में 72 घंटे में तीन आंतकी हमले, आर्मी बेस पर फायरिंग, 1 आंतकी को मार गिराया

Published

on

Jammu and Kashmir में आतंकियों ने लगातार तीसरी बार हमला किया है| इस बार आतंकियों ने 11 जून को डोडा जिले में सेना के TOB पर हमला कर फायरिंग शुरू कर दी| जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया, जबकि एक शख्स आतंकियों की गोली से घायल हो गया|

जानकारी के मुताबिक हमले के बाद डोडा के छत्रकला में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए| वही हमले के बारे में जम्मू के एडीजीपी ने बताया की, “गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और एक नागरिक घायल हो गया, लेकिन अब इलाका खतरे से बाहर है। ऑपरेशन अभी भी जारी है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं।” आपको बता दें कि रियासी और कठुआ के बाद पिछले तीन दिनों में जम्मू क्षेत्र में यह तीसरा आतंकवादी हमला है।

इस हमले में सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए| जिन्हें इलाज के लिए हस्पताल लेकर जाया गया | पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में डोडा के छत्रगला इलाके में आतंकियों को घेर लिया गया है और फायरिंग जारी है|

बतादें की रियासी में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस ने आतंकी की जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है. उनका स्केच जारी किया गया है| रियासी पुलिस ने हाल ही में पौनी इलाके में एक यात्री बस पर हमला किया था| चश्मदीदों के खुलासे और बयानों के आधार पर आतंकी का स्केच तैयार किया गया है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab3 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News5 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News7 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News7 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान