Connect with us

Delhi

Punjab-Gujarat Bypolls में AAP  की धमाकेदार जीत: Kejriwal बोले- Punjab में भरोसा बढ़ा, Gujarat में बदलाव की बयार

Published

on

पंजाब और गुजरात उपचुनाव में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में भव्य समारोह आयोजित कर जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसोदिया और गोपाल राय जैसे तमाम बड़े नेता शामिल हुए।

केजरीवाल ने कहा कि इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है और गुजरात में बदलाव की लहर चल पड़ी है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि भरोसे और उम्मीद की जीत है।”

मुख्य बातें:

  • नशे के खिलाफ जो जंग पंजाब में छेड़ी गई है, वह पूरे देश के लिए मिसाल है” – केजरीवाल
    उन्होंने कहा, “देश में हर जगह नशा बिकता है, लेकिन पंजाब ने जो चोट नशा तस्करों पर मारी है, वो बाकी राज्यों में नहीं दिखती। बड़े-बड़े तस्करों के घरों पर बुलडोज़र चल रहे हैं और चाहे कितने भी बड़े नेता हों, बख्शा नहीं जाएगा।”
  • 2027 में गुजरात में सरकार बनाएगी आप
    अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी गुजरात में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, “गुजरात की जनता भाजपा के 30 साल पुराने कुशासन से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है।”
  • कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना
    केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक ही सिस्टम का हिस्सा हैं – “सत्ता से पैसा, पैसे से सत्ता।” उन्होंने बताया कि कांग्रेस पर भरोसा करना अब नामुमकिन हो गया है क्योंकि उसका शीर्ष नेतृत्व भाजपा से मिला हुआ है।
  • लुधियाना पश्चिम से संजीव अरोड़ा की जीत पर बोले
    “यह जीत बताती है कि सत्ता विरोधी नहीं, सत्ता समर्थक लहर चल रही है। पिछले चुनाव से इस बार ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई है। इसका मतलब लोग सरकार के काम से खुश हैं।”

केजरीवाल का साफ संदेश:

“देश की राजनीति को साफ-सुथरा और ईमानदार बनाने का सपना हम लेकर आए हैं। जनता अब गुंडों और पैसे वालों से नहीं, ईमानदार और काम करने वालों से उम्मीद करती है।”

उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों संजीव अरोड़ा (लुधियाना पश्चिम) और गोपाल इटालिया (विसावदर) को बधाई देते हुए कहा कि इनकी छवि साफ-सुथरी है और इन्होंने समाज के लिए काफी काम किया है। ऐसी ईमानदार छवि वाले उम्मीदवारों को विधानसभा में भेजना सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।

भगवंत मान का बयान:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “जब पूरा सिस्टम, पैसा और पुरानी पार्टियां एक साथ हों और उसके बावजूद जीत मिलती है, तो यह साफ होता है कि जनता अब काम की राजनीति को पसंद कर रही है। ‘आप’ ने इस देश में राजनीति को अमीरों और गुंडों के हाथ से निकालकर आम आदमी के हाथ में दिया है।”

विधायकों की प्रतिक्रिया:

संजीव अरोड़ा (लुधियाना पश्चिम):
“मैंने विकास और सकारात्मक सोच के साथ चुनाव लड़ा। पूरे प्रचार में किसी भी विरोधी नेता का नाम नहीं लिया। यह जीत बदलाव और विकास की जीत है।”

गोपाल इटालिया (विसावदर, गुजरात):
“मैंने चुनाव में पैसा नहीं दिया, बस लोगों से कहा कि अगर हम जीतेंगे तो आपका काम करेंगे। जनता ने विचार पर भरोसा जताया। गुजरात बदलाव के मूड में है और अब ‘आप’ को आगे लाना चाहती है।”

नया राजनीतिक संदेश:

यह जीत सिर्फ दो राज्यों की नहीं है, बल्कि एक नई राजनीतिक सोच की जीत है। अरविंद केजरीवाल की ‘काम की राजनीति’ ने देशभर में एक नई दिशा दी है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसे असली मुद्दों पर बात हो रही है।

2027 में आपके लिए सेमीफाइनल साबित होंगे ये चुनाव, ऐसा अरविंद केजरीवाल का दावा है। उनका मानना है कि पंजाब में पार्टी इस बार 100 से ज्यादा सीटें जीतेगी और गुजरात में पहली बार सरकार बनाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab10 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab10 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab11 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab11 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की