Connect with us

Uttar Pradesh

Ghaziabad News: पलभर में खत्म हुई पांच जिंदगियां, चिलाते रहे पांचों लोग पर नहीं बचा सके

Published

on

दिल्ली से सटे Ghaziabad के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन मंजिला मकान में भयानक आग लगने से दो बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई| बताया जा रहा है कि इस घर में फोम बनाया जाता था| अग्निशमन विभाग के मुताबिक घटना बुधवार रात 8 बजे के बाद की है| फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही सभी आग में बुरी तरह झुलस गए| बताया गया है कि इस आग में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक लड़की फंसी हुई है|

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, Ghaziabad के लोनी बॉर्डर इलाके के बेहटा हाजीपुर गांव में इश्तियाक अली का तीन मंजिला मकान है| इस घर में वह और उनका बेटा अपने परिवार के साथ रहते हैं। बेटा सारिक अपनी पत्नी, 7 महीने के बच्चे और बहन के साथ घर पर रहता है। उसकी दूसरी बहन अपने दो बच्चों के साथ उसके घर आई हुई थी। फोम का निर्माण घर में ही किया जाता है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई |

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की| आग ने तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो मंजिला मकान में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. लेकिन एक मंजिला मकान में लगी आग पर काबू पाने में अग्निशमन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी. संकरी गलियों में घर होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घर तक नहीं पहुंच सकीं।

देर रात तक फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया और जब घर में घुसी तो वहां पांच शव पड़े थे. घर में मौजूद अन्य लोगों की तलाश जारी है| घटना में मरने वालों के नाम सामने आ गए हैं| इनमें फरहीन (28), शीश (7 माह), नजरा (30), सैफुर्रहमान (35), इफरा (8) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में लोगों ने छत के रास्ते भागने की कोशिश की. पड़ोसियों ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की. लेकिन छत की ओर जाने वाला दरवाजा बंद था। जिससे सभी लोग आग की चपेट में आ गये और उनकी मौत हो गयी |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National4 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National7 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab11 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab11 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की