Connect with us

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: मुफ्त राशन लेते हो और उनको ही वोट नहीं देता, BJP सरकार को वोट न डालने पर चौकीदार की जमकर की पिटाई

Published

on

Uttar Pradesh के बरेली जिले में एक चौंकाने वाली वीडियो सामने आई है, जहां दो होम गार्डों ने मिलकर एक चौकीदार को जमकर पिट रहे है | जानकरी के मुताबिक चौकीदार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने BJP को वोट नहीं दिया| मुफ्त राशन लेने के बाद भी जब चौकीदार ने वोट नहीं दिया तो होम गार्ड के जवानों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी| एसडीएम कार्यालय परिसर में दो होमगार्डों ने एक चौकीदार को लात-घूसों और रायफल की बटों से बहुत ही भूरी तरह से पीटा।

पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| चौकीदार वरिंदर की शिकायत पर दोनों होम गार्ड राम पाल और वीर बहादुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है|

तो वहीं इस घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा की , ‘लोगों को राशन मिलता है क्योंकि इस देश के प्रत्येक नागरिक को भोजन का अधिकार है। किसानों द्वारा उपजाए गए अनाज और वितरण पर खर्च होने वाला पैसा जनता का है, क्या भाजपा सरकार अपना थोड़ा सा पैसा खर्च कर जनता को बंधक बनाना चाहती है? इन पुलिसकर्मियों को हमारे दलित भाइयों के साथ बीजेपी के गुंडों जैसा व्यवहार करने की हिम्मत कहां से मिली| ‘

आपको बता दें कि ये पूरा मामला बरेली के नवाबगंज नगर के गांव बहोरनगला का है| यहां रहने वाले वरिंदर कुमार नवाबगंज थाने में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। चौकीदार ने बताया कि कार्यालय में तैनात होम गार्ड ने उसे देखकर कमेंट करना शुरू कर दिया| इसी बीच होमगार्ड ने चौकीदार से कहा कि उसे सरकार से मुफ्त राशन मिलता है और वह वोट भी नहीं देता और फिर वह गालियां भी देने लगा |

चौकीदार ने विरोध किया तो होम गार्ड ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया| देखते ही देखते झगड़ा मारपीट में बदल गया और पास खड़े दूसरे होमगार्ड ने भी चौकीदार को पीटना शुरू कर दिया। दोनों होमगार्डों ने चौकीदार को तहसील परिसर के बाहर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों व रायफल की बटों से पीट पीट कर घायल कर दिया। इस बीच वहां भारी भीड़ जमा हो गयी| लेकिन कोई भी व्यक्ति उसे बचाने नहीं आया | अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ

Punjab3 hours ago

Punjab की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल

Punjab3 hours ago

कैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी।

Punjab3 hours ago

Punjab के इतिहास में पहली बार, किसी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया हर वादा पूरा किया है: बलतेज पन्नू

Punjab4 hours ago

अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल