Connect with us

Entertainment

Malaika Arora ने अपने EX पति के व्यवहार पर की टिप्पणी , अरबाज खान ने दिया जवाब

Published

on

इस वक्त Malaika Arora काफी सुर्खियों में है। हाल ही में Malaika Arora-Arbaaz Khan के बेटे अरहान खान का पॉडकास्ट शो ‘डंब बिरयानी’ शरू हुआ है और ये शो काफी सुर्खियों में है | इस शो के अब तक दो एपिसोड आ चुके हैं| पहले एपिसोड में Arbaaz Khanअपने भाई सोहेल खान के साथ नजर आए और दूसरे एपिसोड में मलाइका अरोड़ा ने हिस्सा लिया| शो में मलाइका ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में बात की| इसी बीच उन्होंने अपने पूर्व पति अरबाज खान के व्यवहार पर टिप्पणी की है।

बतादे की अब अरबाज ने Malaika Arora के बयान पर अपनी राय जाहिर की है। अरबाज ने ‘जूम एंटरटेनमेंट’ से बातचीत में कहा, देखिए ये मां और उसके बेटे का मामला है, ये उनकी राय थी| मुझे लगता है कि वह अपनी राय रखने के हकदार हैं। हां, ये जरूर सोचा होगा कि मैं कुछ मामलों में फैसले लेने में अक्षम हूं|

अरबाज ने Malaika Arora के उस बयान के बारे में भी बात की जिसमें Malaika Arora ने अरबाज को निष्पक्ष और स्पष्टवादी व्यक्ति बताया था। अरबाज ने इंटरव्यू में इस मुद्दे को उठाया और कहा, “लेकिन मैंने भी इंटरव्यू से पढ़ा, उन्होंने कहा कि मेरे विचारों में बहुत स्पष्टता थी और मैं बहुत स्पष्ट भी हूं। यह ठीक है इसमें ज्यादा सोचने और इसे गंभीरता से लेने की कोई बात नहीं है।

‘डंब बिरयानी’ पॉडकास्ट के दौरान, अरहान ने मलायका से उनके पिता के गुणों के बारे में पूछा। मलाइका ने अरहान से कहा कि उनका व्यवहार बहुत आकर्षक नहीं है| उनकी (अरबाज) तरह आप भी बड़े फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं, जो मुझे पसंद नहीं है।’ आप यह तय नहीं कर सकते कि आपकी शर्ट किस रंग की होगी, आपको क्या खाना चाहिए, आपको किस समय उठना चाहिए।

आपको बता दें कि Malaika Arora और अरबाज की शादी को 19 साल हो गए हैं। 2017 में उनका तलाक हो गया। अरबाज ने 2023 में शूरा खान से शादी की। पिछले कुछ सालों से मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

Advertisement
Punjab3 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab5 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News7 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News9 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News9 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान