Connect with us

Entertainment

CCTV में कैद हुए Salman Khan के घर पर Firing करने वाले आरोपी

Published

on

Bollywood स्टार Salman Khan के घर बाहर आज सुबह 5 बजे के करीब 2 अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग की | इस मामले में अब चौंका देने वाला खुलासा हुआ | दरअसल जिन दो अज्ञात व्यक्तियों ने Salman Khan के घर पर बाहर फायरिंग की थी उन दोनों व्यक्तियों का CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगा है | इस CCTV फुटेज पर उन दोनों अज्ञात व्यक्तियों की तस्वीरें कैद हों गई है | पुलिस को शक है की ये वही 2 लोग है जिन्होंने Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग की थी | फिलहला पुलिस इस मामले में और जाँच कर रही है |

बताया जा रहा है की उन दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था जिसकी वजह से उन दोनों आरोपियों का चेहरा नहीं दिख पाया | मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए जो घटना के समय मौजूद थे| मुंबई पुलिस सूत्रों ने बताया कि फ़ायरिंग जिस बंदूक़ से की गई वो 7.6 बोर की बंदूक़ थी. जिन दो संदिग्धों ने फ़ायरिंग की वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हो सकते हैं|

पुलिस के अनुसार दोनों अज्ञात व्यक्तियों की लंबाई 5 फिट 8 इंच हो सकती है और दोनों आरोपी महाराष्ट्र से भी नहीं लग रहे | उनकी कद काठी से लगता की वो राजस्थान या फिर हरियाणा से हो सकते है | हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

Forensic Team ने लिए सैंपल

गोलीकांड की जांच में जुटी पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से घटना स्थल से सैंपल भी लिए हैं| जानकारी के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने गोलीबारी की जगह को चिह्नित किया और नमूने लिए |

Police को लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

घटना के बाद Salman Khan के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस को घटना के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक है. लॉरेंस बिश्नोई पहले भी कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। ऐसे में पुलिस अब इस घटना में उसके गिरोह के शामिल होने की आशंका जता रही है|

खबर है कि Salman Khan को लॉरेंस बिश्नोई से पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. बिश्नोई ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा था- सलमान खान मूर्ख हैं जो सोचते हैं कि दाऊद इब्राहिम उन्हें हमारी पहुंच से दूर रख सकता है. तुम्हें कोई नहीं बचा सकता. इतना ही नहीं इसके बाद सलमान की टीम को धमकी भरे ईमेल भी मिले, जिसके तार भी गैंगस्टर से जुड़े थे|

हमले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Eknath Shinde ने Salman Khan से फोन पर बात की. हमले का CCTV फुटेज सामने आया है. वीडियो में हमलावरों को बाइक पर देखा जा सकता है | बातचीत के दौरान सीएम Eknath Shinde ने Salman Khan को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया. Salman Khan से बात करने के बाद एकनाथ शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है. मुंबई की बांद्रा पुलिस ने गोलीबारी मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab5 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News7 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News9 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News9 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान