Connect with us

Punjab

पंजाब के AAP मंत्री अरोड़ा की तबीयत बिगड़ी:मोहाली में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती करवाया; डिनर करते सांस लेने में दिक्कत आई

Published

on

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रात में डिनर के बाद सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में निगरानी में रखा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, ज़्यादा मेहनत करने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ है। सभी मेडिकल पैरामीटर नॉर्मल पाए गए। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है और वे 24 घंटे तक निगरानी में रहेंगे।

कुछ दिन पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की बिगड़ी थी तबीयत

इससे पहले पजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की 18 जनवरी 2026 (रविवार) को अचानक तबीयत बिगड़ी थी। सुबह करीब 5 बजे उन्हें सीने में दर्द और सांस फूलने जैसी शिकायत हुई।

शुरू में उन्हें पंचकूला के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां ECG आदि जांच हुई, फिर आगे की जांच के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी समेत जरूरी टेस्ट किए, जिनमें कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई, सभी रिपोर्ट्स सामान्य निकलीं। स्थिति स्थिर रहने के बाद उसी दिन दोपहर में छुट्टी मिल गई और वे घर लौट आए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National12 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National15 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab19 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab19 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab19 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की