Connect with us

Punjab

Punjab Government का बड़ा Decision: अब Mohalla Clinicsमें Dog Bites  पर होगा Free Treatment

Published

on

पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने फैसला किया है कि अब कुत्ते के काटने पर लगने वाले एंटी-रेबीज इंजेक्शन मोहल्ला क्लीनिक में बिल्कुल मुफ्त लगाए जाएंगे। पहले ये सुविधा केवल जिला या उपमंडल अस्पतालों में ही उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे हर मोहल्ला क्लीनिक तक पहुंचा दिया गया है।

क्यों अहम है यह फैसला?

निजी अस्पतालों में एंटी-रेबीज इंजेक्शन की एक डोज़ का दाम ₹350 से ₹800 के बीच होता है और पूरा कोर्स करवाने में ₹2000 से ₹4000 तक खर्च हो जाता है। ऐसे में कई बार गरीब परिवारों के लिए यह खर्च उठाना मुश्किल हो जाता था। लेकिन अब मोहल्ला क्लीनिकों में यह पूरा इलाज मुफ्त मिलेगा, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।

मोहल्ला क्लीनिकों का जाल गांव से शहर तक

इस समय पंजाब में 880 से ज़्यादा आम आदमी क्लीनिक काम कर रहे हैं। इनमें से

  • 565 क्लीनिक गांवों में
  • 316 क्लीनिक शहरों में

खुल चुके हैं।

AAP सरकार का दावा है कि अब तक 1.3 करोड़ से ज़्यादा लोग इन क्लीनिकों से लाभ उठा चुके हैं।
लोगों ने 3.7 करोड़ बार ओपीडी सेवाओं का इस्तेमाल किया है।
पिछली सरकार के समय सालाना ओपीडी लगभग 34 लाख थी, जो अब बढ़कर 177 लाख तक पहुंच गई है — यानी 4.5 गुना बढ़ोतरी।

क्लीनिक में पहले से क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

  • मुफ्त डॉक्टर परामर्श
  • 107 ज़रूरी दवाइयां मुफ्त
  • 100 से ज्यादा मेडिकल टेस्ट फ्री, जैसे:
    • डेंगू
    • टाइफाइड
    • हेपेटाइटिस
    • एचआईवी
    • एचबीए1सी (डायबिटीज टेस्ट)
    • प्रेगनेंसी टेस्ट
    • सभी तरह के अल्ट्रासाउंड

अब इन सेवाओं में जीवन रक्षक इंजेक्शन यानी एंटी-रेबीज इंजेक्शन भी शामिल कर दिया गया है।

राज्यव्यापी मुफ्त वैक्सीनेशन ड्राइव

सरकार ने यह भी ऐलान किया है कि पूरे प्रदेश में फ्री वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को मुफ्त टीकाकरण की सुविधा मिल सके।

क्यों है यह मॉडल खास?

मोहल्ला क्लीनिक अब सिर्फ छोटे-मोटे इलाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यहां अब इमरजेंसी हालात का भी इलाज हो सकेगा। ये कदम दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक मॉडल’ की तरह पंजाब को एक नए हेल्थकेयर लेवल पर ले जाने की कोशिश है।

क्या होगा सीधा असर?

➡ अब कुत्ते के काटने जैसी आपात स्थिति में लोगों को निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
➡ गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।
➡ मोहल्ला क्लीनिक का भरोसा और पहुंच और मजबूत होगी।

सीएम भगवंत मान की इस नई पहल से साफ है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर बड़े बदलाव करने के मूड में है। आने वाले दिनों में मोहल्ला क्लीनिक न केवल छोटे-मोटे इलाज बल्कि गंभीर बीमारियों के लिए भी लोगों की पहली पसंद बन सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 day ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab1 day ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab1 day ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab1 day ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab1 day ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश