Connect with us

Punjab

मान सरकार की पहल से पंजाब बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब, ₹ 3,000 crore. के बड़े निवेश के साथ फ़ूड, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटो सेक्टर में बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा

Published

on

पंजाब अब सिर्फ खेती तक सीमित नहीं, बल्कि वैश्विक निवेश का नया केंद्र बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का भरोसा जीत रहा है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और उद्योगों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। जापान, अमेरिका, जर्मनी, नीदरलैंड्स और यूके जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की दिग्गज कंपनियाँ अब पंजाब को निवेश का भरोसेमंद ठिकाना मान रही हैं। मार्च 2022 से अब तक ₹1.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और 4.7 लाख से अधिक नौकरियों ने पंजाब को ‘नए भारत’ के फ्रंट रनर राज्यों में शामिल कर दिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “पंजाब वह धरती है जहाँ मेहनत फलती है और हिम्मत फूलती है। हमारी सरकार हर पंजाबी को रोजगार, सम्मान और समृद्धि देने के लिए प्रतिबद्ध है।” केवल 2025 में ही ₹8,000 करोड़ से अधिक का विदेशी निवेश आया है। De Heus, Amazon, Nissan-Renault, Siemens, PepsiCo जैसी कंपनियों ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अपने प्लांट्स और प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं, जिनसे हज़ारों लोगों को रोजगार मिल रहा है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नया बल मिल रहा है।

राजपुरा में De Heus का ₹150 करोड़ का पशु आहार प्लांट, मोहाली में Amazon Web Services का ₹7,000 करोड़ का डेटा और AI सेंटर, लुधियाना में Nissan-Renault का ₹500 करोड़ का इलेक्ट्रिक वाहन प्लांट, बठिंडा-फाजिल्का में Siemens Energy का ₹450 करोड़ का सोलर-विंड प्रोजेक्ट, और संगरूर में PepsiCo का ₹150 करोड़ का फूड प्रोसेसिंग प्लांट – ये सभी परियोजनाएँ पंजाब को उद्योग, तकनीक और रोजगार के नए युग में ले जा रही हैं।

इसके साथ ही Nestlé, Hindustan Unilever, Freudenberg, और Cargill जैसी कंपनियाँ भी राज्य में ₹3,000 करोड़ से अधिक का निवेश कर चुकी हैं, जिससे 3,000 से ज़्यादा नौकरियाँ पहले ही सृजित हो चुकी हैं।

इस सफलता के पीछे सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियाँ हैं। फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल, जो देश का सबसे तेज़ और पारदर्शी सिंगल-विंडो सिस्टम माना जा रहा है, 150 से अधिक सेवाएँ देता है। पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट, सस्ती बिजली, सरल प्रक्रियाएँ और टैक्स में छूट – इन सभी सुविधाओं ने पंजाब को निवेशकों की पहली पसंद बना दिया है।

अब पंजाब सिर्फ खेती में ही नहीं, बल्कि फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और रिन्युएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। Freudenberg और Nissan-Renault के ऑटो क्लस्टर, Siemens और AWS के साथ टेक्नोलॉजी-हब, अमृतसर में प्रस्तावित फिल्म सिटी और नई पर्यटन नीति – ये सभी पहल राज्य के बहुआयामी विकास को दर्शाती हैं।

राज्य का GSDP अब ₹8.91 लाख करोड़ तक पहुँच गया है, जो 9% वार्षिक वृद्धि दर को दर्शाता है। सिर्फ 1.5% भूमि होने के बावजूद पंजाब का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में योगदान लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने आने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 (13-15 मार्च, मोहाली) में ₹20,000 करोड़ से अधिक के नए निवेश प्रस्तावों की उम्मीद जताई है।

यह दिखाता है कि पंजाब अब सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि एक विज़न है – समृद्धि, सम्मान और सतत विकास का। CM भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह साबित कर दिया है कि जब इरादा साफ़ हो, तो नतीजे ज़मीनी होते हैं। हर युवा को नौकरी, हर किसान को बाज़ार और हर परिवार को खुशहाली देने का जो वादा किया गया था, वह अब साकार होता दिख रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 minutes ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab35 minutes ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab1 hour ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

National1 hour ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत, पूरे देश को बधाई- केजरीवाल

Punjab1 hour ago

गवर्नर से अपील की कि वे तुरंत ऑर्डिनेंस को मंज़ूरी दें और सालों से इंतज़ार कर रहे हज़ारों आउटसोर्स कर्मचारियों को इंसाफ़ दिलाएं: हरपाल सिंह चीमा

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की