Connect with us

Punjab

350th Martyrdom Anniversary पर Mann सरकार की बेमिसाल तैयारी: करोड़ों संगत के स्वागत को सब Arrangements पूरी: Harmeet Sandhu

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को लेकर जो इंतज़ाम किए हैं, वो अपने आप में ऐतिहासिक और मिसाल हैं।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में करीब 1 करोड़ संगत के आने की उम्मीद है, और सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर स्तर पर बेहतरीन तैयारी की है। संधू ने बताया कि 106 एकड़ में विशाल पार्किंग एरिया, 500 ई-रिक्शा, और 100 मिनी बसों की व्यवस्था की गई है ताकि संगत को कहीं कोई परेशानी न हो।

श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए तीन बड़े टेंट सिटी बनाए जा रहे हैं, जहाँ रोज़ाना 11,000 से ज़्यादा लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी। संधू ने कहा कि यह सब मान सरकार की दूरदर्शी सोच और समर्पण को दिखाता है।

शिक्षा के ज़रिए गुरु साहिब की विरासत से जोड़ने की पहल

हरमीत संधू ने पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि 10 नवंबर से राज्य के सभी स्कूलों में 15-दिवसीय शैक्षणिक कोर्स शुरू किया जाएगा। यह कोर्स नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए होगा। इसका मकसद नई पीढ़ी को गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, उनकी शहादत और खालसा पंथ की स्थापना से जोड़ना है।

इसके साथ ही पूरे पंजाब में 45 मिनट के लाइट एंड साउंड शो, सेमिनार, और कॉलेजों-यूनिवर्सिटीज़ में चर्चाओं के ज़रिए गुरु साहिब का मानवता और भाईचारे का संदेश हर घर तक पहुंचाया जाएगा।

हर तहसील से मुफ्त बस सेवा और ड्रोन शो की तैयारी

संधू ने बताया कि 23 से 25 नवंबर तक पंजाब की हर तहसील से श्री आनंदपुर साहिब के लिए फ्री बस सर्विस चलाई जाएगी, ताकि कोई भी श्रद्धालु आर्थिक परेशानी की वजह से दर्शन से वंचित न रह जाए।

इसके अलावा, 500 ड्रोन के ज़रिए उत्तर भारत का सबसे बड़ा ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा, जो गुरु साहिब की शहादत और संदेश को एक अनोखे अंदाज़ में दिखाएगा।

इतिहास में पहली बार विधानसभा का विशेष सत्र

हरमीत संधू ने बताया कि इस मौके पर पहली बार पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र श्री आनंदपुर साहिब में बुलाया जाएगा — जो मान सरकार की ऐतिहासिक पहल है।

नगर कीर्तन में मंत्री और विधायक निभाएंगे सेवा

उन्होंने बताया कि 19 नवंबर से शुरू होने वाले चार बड़े नगर कीर्तन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, और सभी मंत्री-विधायक सेवक के रूप में सेवा देंगे। यह ‘आप’ सरकार की सेवा भावना और सच्ची श्रद्धा को दर्शाता है।

संधू बोले मान सरकार ने दी पिछली सरकारों को मात

हरमीत सिंह संधू ने कहा कि पिछली सरकारों ने भी आयोजन किए, लेकिन इस बार की तैयारियाँ उनसे कहीं बढ़कर हैं। उन्होंने कहा,

“गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को याद करना सिर्फ एक धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि इंसानियत और भाईचारे का संदेश फैलाने का मौका है। मुख्यमंत्री मान और उनकी टीम ने जो किया है, वो गुरु साहिब के प्रति सच्ची श्रद्धा और सेवा भावना का उदाहरण है।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National12 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National15 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab18 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab19 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab19 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की