Connect with us

Punjab

किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल हिरासत में, Khanauri बॉर्डर पर किसानों का हल्लाबोल

Published

on

किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल को हिरासत में लिए हुए चार दिन हो चुके हैं। वहीं, हरियाणा और पंजाब की Khanauri सीमा पर किसानों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। दल्लेवाल इस समय लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उनके समर्थन में पूर्व सैनिक सुखजीत सिंह हरदो झंडे ने भी खनौरी बॉर्डर पर अनशन शुरू कर दिया है।

किसानों का आंदोलन तेज

जैसे-जैसे समय बीत रहा है, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ किसानों की नाराजगी और लामबंदी तेज होती जा रही है। किसानों ने ऐलान किया है कि 1 दिसंबर को वे संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करेंगे। उनका आरोप है कि पंजाब पुलिस ने दल्लेवाल को हिरासत में लेकर किसानों के खिलाफ कार्रवाई की है। किसानों का मानना है कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर उनके हितों के खिलाफ काम कर रही हैं।

लुधियाना डीएमसी में विवाद

किसान नेता दल्लेवाल से मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग लुधियाना डीएमसी पहुंच रहे हैं। गुरुवार को अस्पताल में समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर विवाद भी हुआ। इसी बीच, दल्लेवाल की भूख हड़ताल के दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं, जो किसानों की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं।

बॉर्डर पर जुट रहे किसान

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने हजारों किसानों को खनौरी बॉर्डर पर भेजा है। माझा जोन के कई जिलों से किसान लगातार खनौरी और शंभू बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं।

किसानों का यह विरोध प्रदर्शन अब राज्य और केंद्र सरकार के लिए चुनौती बनता जा रहा है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab6 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News8 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News10 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News10 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान