Connect with us

Punjab

धमाके की गूंज से थर्राया Amritsar, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Published

on

पंजाब के Amritsar में बीती रात एक तेज धमाके की आवाज ने पूरे शहर को हिला दिया। यह धमाका रात करीब 3 बजे गुरबख्श नगर पुलिस चौकी के पास हुआ, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। कुछ घरों की दीवारें भी कंपन करने लगीं।

पुलिस की कार्रवाई और सख्ती

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। हालांकि, फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी स्पष्ट रूप से कहने से बच रही है। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और घटनास्थल को सील कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर तैनात किया गया है।

पहले भी मिला था संदिग्ध बम

इससे पहले, अजनाला पुलिस स्टेशन के पास कल एक संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने से अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह संदिग्ध वस्तु वास्तव में बम थी या किसी की शरारत का नतीजा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास वाहनों का आवागमन रोक दिया है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इस बीच, स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है, और सभी घटना की पूरी सच्चाई जानने का इंतजार कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab4 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News7 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News8 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News8 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान