Connect with us

Punjab

मशहूर पंजाबी सिंगर Parmish Verma को मिली जान से मारने की धमकी ,पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published

on

मशहूर पंजाबी गायक Parmish Verma को एक कथित नामी गैंग के सदस्य द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने गायक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायत के अनुसार, गायक के मैनेजर हरविंदर सिंह (निवासी रणधीर सिंह नगर) ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से परमिश वर्मा का पूरा बिज़नेस संभाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 14 फरवरी से उन्हें अलग-अलग विदेशी नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं।

फोन करने वाला व्यक्ति खुद को एक नामी गैंग का सदस्य बताते हुए 10 करोड़ रुपये की मांग कर रहा है। आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि यदि रकम का इंतजाम नहीं किया गया तो गायक, उनके मैनेजर और परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचाया जाएगा।

पुलिस ने दर्ज किया केस

धमकियों के बाद मैनेजर ने थाना सराभा नगर में पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिन विदेशी नंबरों से कॉल की गई है, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। आरोपी की पहचान के लिए तकनीकी जांच जारी है। साथ ही संबंधित परिवार की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है।

पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News22 minutes ago

जिनसे अपने राज्य की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही, वह पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे- केजरीवाल

Breaking News25 minutes ago

अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा

Breaking News18 hours ago

परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित

Breaking News18 hours ago

“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की

Breaking News19 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप