Connect with us

Punjab

सीचेवाल पहुंचे CM मान, Hockey Stadium के एस्ट्रोटर्फ का किया उद्घाटन

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann गुरुवार को शाहकोट स्थित सीचेवाल पहुंचे, जहां उन्होंने सांसद Balbir Singh Seechewal के साथ गांव सीचेवाल में संत अवतार सिंह जी यादगारी हॉकी स्टेडियम में लगाए गए नए एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नन्हे हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें मेहनत करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ‘आप’ पंजाब प्रभारी Manish Sisodia भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संत अवतार सिंह जी की 38वीं बरसी के अवसर पर आयोजित धार्मिक समागम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने संत-महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए संगत के साथ अपने विचार साझा किए और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे संत बलबीर सिंह सीचेवाल की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग साढ़े पांच सौ साल पहले ही Guru Nanak Dev Ji ने प्रकृति और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया था, लेकिन समाज उस संदेश पर पूरी तरह अमल नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है और सभी को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेअदबी विरोधी कानून का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अकाल पुरख की कृपा से सरकार को यह सेवा मिली है और लंबे समय से इंतजार किए जा रहे इस कानून को लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कानून संगत और कानूनी विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरोसा दिलाया कि नए कानून के तहत बेअदबी के मामलों में दोषियों को कड़ी और मिसाल कायम करने वाली सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab25 minutes ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab2 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News4 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News6 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News6 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान