Connect with us

Punjab

भगवंत मान सरकार हर घर को देगी मुफ्त मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड: Dr. Balbir Singh

Published

on

पंजाब सरकार की बहुप्रतीक्षित ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को आगामी 22 तारीख को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदेश के हर नागरिक को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस मेडिकल इलाज मुहैया कराया जाएगा। यह जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस वादे को पूरा करती है, जिसमें हर नागरिक को बिना किसी वित्तीय बोझ के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात कही गई थी।

हेल्थ कार्ड से लेकर इलाज तक सब कुछ मुफ्त

डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि हेल्थ कार्ड बनवाने से लेकर इलाज तक का पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी व्यक्ति या एजेंसी को किसी भी स्तर पर एक रुपया भी वसूलने की अनुमति नहीं है।

अवैध वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार ने योजना के दुरुपयोग के खिलाफ पहले ही कड़ा रुख अपनाया है। मुक्तसर और मानसा से शिकायतें सामने आई थीं, जहां कुछ लोग हेल्थ कार्ड बनवाने के नाम पर 50 रुपये की अवैध वसूली कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है, उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

घर-घर जाकर होगा रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यूथ क्लब के वॉलंटियर घर-घर जाकर टोकन बांटेंगे। नागरिकों को निर्धारित सेंटर पर जाकर आधार कार्ड और वोटर आईडी के साथ मुफ्त में हेल्थ कार्ड बनवाना होगा।

शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार

स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार वेलफेयर स्कीम के नाम पर किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों को धोखा देने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

डॉ. बलबीर सिंह ने दोहराया कि मान सरकार पारदर्शी, भरोसेमंद और जनहितैषी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। यह योजना पूरी तरह मुफ्त, आसान और सभी नागरिकों के लिए होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab7 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab9 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News11 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News13 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News13 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान