Connect with us

Punjab

Punjab में Healthcare की नई शुरुआत – CM Mann की बड़ी Announcement, 200 नए Aam Aadmi Clinics और WhatsApp Chatbot Launch

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को राज्य के हेल्थ सेक्टर में एक बड़ा कदम उठाते हुए 200 नए आम आदमी क्लीनिक खोलने का ऐलान किया। इसके साथ ही, मौजूदा 881 आम आदमी क्लीनिक को अब WhatsApp चैटबॉट से जोड़ दिया गया है। इस पहल का मकसद लोगों को बेहतर और आसान हेल्थ सर्विसेज देना है।

सीएम मान ने बताया कि इन क्लीनिक्स की वजह से पहले ही हर दिन करीब 70,000 मरीज इलाज करवाते हैं। अब डिजिटल कनेक्शन के बाद मरीजों को ज़रूरी हेल्थ इंफॉर्मेशन सिर्फ एक WhatsApp मैसेज से मिल जाएगी। उन्होंने कहा – “ये पंजाब के हेल्थ सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि अब क्लीनिक्स सीधे लोगों की उंगलियों पर पहुंच जाएंगे।”

WhatsApp चैटबॉट से क्या फायदा होगा?

अब मरीजों को कई तरह की सुविधाएं मोबाइल पर ही मिलेंगी –

  • डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन स्लिप WhatsApp पर मिलेगी
  • डायग्नॉस्टिक टेस्ट की रिपोर्ट्स फोन पर भेजी जाएंगी
  • अगली कंसल्टेशन डेट की रिमाइंडर नोटिफिकेशन आएगी
  • बुजुर्ग मरीज (डायबिटीज़ और ब्लड प्रेशर वाले), प्रेग्नेंट महिलाएं और नवजात बच्चों के लिए रेगुलर हेल्थ टिप्स आएंगे

सीएम मान ने कहा कि अब मरीजों को कागज़ी प्रिस्क्रिप्शन या मेडिकल फाइल्स संभालने की ज़रूरत नहीं होगी। सारी जानकारी डिजिटल फॉर्मेट में रहेगी। साथ ही हेल्थ डिपार्टमेंट के पास हर मरीज का पूरा रिकॉर्ड एक डिजिटल डेटाबेस में रहेगा।

90% लोग स्मार्टफोन यूज करते हैं – अब हेल्थ सर्विस सीधा फोन पर

सीएम ने बताया कि आज के समय में करीब 90% लोग स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में WhatsApp के जरिए हेल्थ सर्विस देना सबसे आसान तरीका है। उन्होंने कहा कि ये सिस्टम पंजाब के लोगों को हेल्थकेयर से सीधा और फास्ट कनेक्शन देगा।

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ – 10 लाख तक का मुफ्त इलाज

मुख्यमंत्री मान ने दोहराया कि पंजाब सरकार सबको क्वालिटी हेल्थकेयर देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ लागू की। इस योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।

पंजाब को मेडिकल हब बनाने की तैयारी

सीएम ने जानकारी दी कि पंजाब सरकार हेल्थ सेक्टर को मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठा रही है। राज्य में कपूरथला, होशियारपुर, संगरूर और नवांशहर में चार नए मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी भी दे दी गई है।

क्या बदलाव आएंगे?

कुल आम आदमी क्लीनिक – 1,081 हो जाएंगे (881 मौजूदा + 200 नए)
डिजिटल सिस्टम से मरीजों का मेडिकल रिकॉर्ड और हेल्थ हिस्ट्री ट्रैक करना आसान होगा
WhatsApp से इलाज की पूरी जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी

सीएम भगवंत मान ने कहा – “हमारा लक्ष्य पंजाब को हेल्थकेयर में मॉडल स्टेट बनाना है। अब आम आदमी को इलाज के लिए न दौड़ना पड़ेगा, न फाइलें संभालनी पड़ेंगी। सब कुछ उनके मोबाइल पर होगा।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News22 minutes ago

जिनसे अपने राज्य की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही, वह पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे- केजरीवाल

Breaking News25 minutes ago

अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा

Breaking News18 hours ago

परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित

Breaking News18 hours ago

“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की

Breaking News19 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप