Connect with us

National

भारत-पाकिस्तान सीमा पर आज से फिर शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी, BSF और पाक रेंजर्स नहीं मिलाएंगे हाथ।

Published

on

भारत और पाकिस्तान के बीच हालात सामान्य होने के बाद मंगलवार शाम 6:30 बजे बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच रिट्रीट सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही किसानों को राहत देते हुए बाड़ के पार स्थित खेतों तक जाने के लिए फेंसिंग गेट खोल दिए गए हैं, ताकि वे वहां खेती कर सकें। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के चलते रिट्रीट सेरेमनी और फेंसिंग गेट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

BSF अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवानों और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच रिट्रीट समारोह मंगलवार शाम 6:30 बजे अटारी, हुसैनीवाला और सादकी सीमाओं पर शुरू होगा। अब आम जनता भी आकर समारोह देख सकेगी। BSF सूत्रों के अनुसार, समारोह को कुछ बदलावों के साथ बहाल किया जाएगा। इस दौरान गेट नहीं खोले जाएंगे, जिसका मतलब है कि भारतीय और पाकिस्तानी सुरक्षा बल आपस में हाथ नहीं मिलाएंगे। भारत और पाकिस्तान की सीमाओं के बीच के द्वार भी बंद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले के बाद सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए सीमा द्वार बंद कर दिए थे और भारत-पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक और सुरक्षा तनाव के कारण सात मई को तीनों सीमाओं पर समारोह पूरी तरह रोक दिए गए थे। बीएसएफ ने उस समय इस बारे में कोई औपचारिक बयान नहीं दिया था, लेकिन सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

जबकि 23 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर भारत ने अगले ही दिन यानी 24 अप्रैल से दरवाजे खोलने और हाथ मिलाने की परंपरा बंद कर दी थी। अब जब यह रस्म फिर से शुरू हो रही है तो भारत ने इन दोनों परंपराओं को फिलहाल शुरू न करने का फैसला किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News6 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News6 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News6 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News6 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News6 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप