Connect with us

National

ध्रुव राठी ने SGPC की आपत्ति के बाद यूट्यूब से हटाया वीडियो, सिख गुरुओं पर बनाया था वीडियो।

Published

on

जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज ने यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा एआई तकनीक का उपयोग करके सिख गुरुओं पर बनाए गए वीडियो की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों को एआई के ज़रिए चलते-फिरते दिखाना पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है। इस प्रकार का प्रस्तुतिकरण सिख मर्यादा के खिलाफ है और गुरु साहिबानों की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने के समान है। उन्होंने मांग की कि यह वीडियो तुरंत हटाया जाए, क्योंकि यह सिख धर्म की नैतिक मान्यताओं को आहत करता है।

आपको बता दें कि एसजीपीसी की आपत्ति के बाद ध्रुव राठी ने वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया है। विवाद उत्पन्न होने के बाद उन्होंने वीडियो हटा दिया।

विवादित वीडियो डिलीट करने के बाद यूट्यूबर ध्रुव राठी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “वीडियो पर मिली प्रतिक्रिया के बाद, मैंने इसे हटाने का फैसला किया है क्योंकि कुछ दर्शकों का मानना ​​है कि सिख गुरुओं का कोई एनिमेटेड चित्रण नहीं किया जाना चाहिए। यह वीडियो बस हमारे भारतीय नायकों की कहानियों को एक नए शैक्षिक प्रारूप में दिखाने का एक प्रयास था। मैं इस बात का मूल्यांकन करूंगा कि इस कहानी को किसी अलग तरीके से फिर से बताया जाए या नहीं।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News20 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News21 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News22 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News1 day ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News1 day ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ