Connect with us

National

पंजाब CM भगवंत मान की फिर बिगड़ी तबीयत, मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले दिन में भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। वहां से वह मोगा की एक रैली में गए। रैली के बाद सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद गए थे रैली में
अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले मान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि आम आदमी पार्टी द्वारा आज मोगा के पास किल्ली चाहलां गांव में एक विशाल रैली आयोजित की जा रही है… दोस्तों, आपसे वहीं मिलते हैं। दरअसल आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार नशा-विरोधी अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के तहत मोगा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, राज्य के मंत्री और पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए।

रविवार को हुए थे अस्पताल में भर्ती
इससे पहले रविवार को थकान महसूस होने पर पंजाब सीएम मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में जांच के लिए भर्ती कराया गया था। रविवार को तबीयत खराब होने के बाद मान को संगरूर से मोहाली लाया गया था। महाशिवरात्रि के अवसर पर केजरीवाल के साथ मान प्रार्थना करने संगरूर के धूरी में श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर गए थे।

फोर्टिस अस्पताल की ओर से एक बयान में कहा गया था कि मुख्यमंत्री नियमित चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल गए थे। फोर्टिस अस्पताल ने बयान में कहा था कि उनका व्यापक नैदानिक मूल्यांकन और मानक निदान संबंधी जांच की गई। स्वास्थ्य संबंधी उनके सभी महत्वपूर्ण मानक स्थिर हैं और सामान्य सीमा के भीतर हैं। उन्हें फिलहाल थकावट महसूस हो रही है तथा उन्हें निगरानी और सहायक देखभाल के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वे विशेषज्ञ चिकित्सकों के एक दल की देखरेख में हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News5 hours ago

Bank Strike: आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल

Breaking News6 hours ago

आप विधायक और हलका इंचार्ज ने पूरे पंजाब में घर-घर जाकर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’, भगवंत मान सरकार के जनहित रिकॉर्ड और लाखों रुपये की सालाना बचत कि किया गया उजागर

Breaking News6 hours ago

भाजपा सरकार मनरेगा बदलकर दलितों से रोजगार छीन रही है, अपनी दलित विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करती है: हरपाल सिंह चीमा

Breaking News6 hours ago

CM भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग

Breaking News1 day ago

महिला कबड्डी में भारत फिर बना चैंपियन, एशियाई खेलों में जीता तीसरा गोल्ड