Connect with us

National

Tarn Taran Bypoll से पहले बड़ा राजनीतिक बदलाव – Akali Dal की नेता वंदना गिल अपने समर्थकों के साथ APP में शामिल

Published

on

Sherry Kalsi और मंत्री Laljit Bhullar ने किया स्वागत, कहा – Tarn Taran के लोग APP की काम की राजनीति पर भरोसा करते हैं
तरनतारन उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है। अकाली दल की प्रमुख नेता वंदना गिल ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) का हाथ थाम लिया। इस कदम से न सिर्फ अकाली दल को झटका लगा है, बल्कि AAP का तरनतारन में जनाधार और मजबूत हो गया है।

वंदना गिल के साथ जो लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, उनमें परमजीत कौर, मनरूप कौर, संजू, मनजिंदर सिंह, पूजा, महकदीप कौर, राधिका, मनजीत कौर, परमिंदर कौर, गुरविंदर सिंह राजपूत, रमन सिंह पंडोरीवाला, डॉ. लाल सिंह और हीरा सिंह शामिल हैं। सभी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और पार्टी की ईमानदार राजनीति पर भरोसा जताया।

नए सदस्यों का स्वागत करने के लिए AAP पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (जो तरनतारन उपचुनाव के इंचार्ज हैं), चेयरमैन गुरदेव सिंह लाखना, चेयरमैन जर्ग, विधायक नरेश कटारिया, रणजीत शर्मा, एमसी गगनदीप कौर, राजीव शर्मा, गुरजीत सिंह और जपनाम सिंह मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि एमसी गगनदीप कौर और राजीव शर्मा ने वंदना गिल और उनकी टीम को पार्टी में शामिल करवाने में अहम भूमिका निभाई।

मीडिया से बातचीत करते हुए अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने कहा कि आज पंजाब के लोग झूठ और लालच की राजनीति से तंग आ चुके हैं और अब उन्हें ऐसी पार्टी चाहिए जो काम करे और जनता के लिए ईमानदारी से खड़ी हो। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी अब लोगों की पसंद बन चुकी है क्योंकि यह जनता के विकास और पारदर्शिता के लिए काम करती है। पंजाब के लोग समझदार हैं और अब वो जानते हैं कि उनके हक की राजनीति कौन कर रहा है।

वहीं, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आम आदमी पार्टी बाकी सभी पारंपरिक पार्टियों से अलग है। उन्होंने कहा, “AAP में ओहदे सिफारिश या जात-पात से नहीं, बल्कि मेहनत और योग्यता के आधार पर मिलते हैं। यहां एक छोटा सा वालंटियर भी मेहनत से आगे बढ़कर चेयरमैन या मंत्री बन सकता है यही इस पार्टी की खूबसूरती है।

भुल्लर ने कहा कि तरनतारन के लोग जानते हैं कि AAP ही “काम की राजनीति” करती है, जबकि दूसरी पार्टियाँ सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप और भ्रष्टाचार में लगी रहती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले उपचुनाव में जनता AAP उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को भारी मतों से जिताएगी क्योंकि लोगों को अब विकास और ईमानदारी की राजनीति चाहिए।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वंदना गिल का AAP में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ा पॉलिटिकल बूस्ट साबित हो सकता है। वह इलाके की जानी-मानी और सक्रिय महिला नेता हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं का AAP में आना पार्टी के लिए फायदेमंद रहेगा।
यह कदम अकाली दल के लिए झटका माना जा रहा है क्योंकि वंदना गिल अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखती हैं और आम लोगों से सीधा जुड़ाव रखती हैं।

तरनतारन उपचुनाव को लेकर पहले से ही राजनीतिक माहौल गर्म था, और अब वंदना गिल व उनके समर्थकों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से यह मुकाबला और रोचक हो गया है।
स्थानीय स्तर पर लोग मान रहे हैं कि इस कदम से AAP को न सिर्फ प्रचार में बढ़त मिलेगी, बल्कि जनता में उसका विश्वास भी और मजबूत होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National12 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National15 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab18 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab19 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab19 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की