Connect with us

National

केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, हर साल 25 June को संविधान हत्या दिवस मनाया जाएगा

Published

on

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा की कि अब हर साल 25 June को संविधान हत्या दिवस मनाया जाएगा। यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि गृह मंत्री ने ऐसा क्यों कहा| दरअसल, 25 June 1975 को देश में आपातकाल लगाया गया था।

यही वजह है कि कांग्रेस की तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार द्वारा किए गए इस कृत्य को बार-बार सभी को याद दिलाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है| अमित शाह ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से इसकी घोषणा की|

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाने से प्रत्येक भारतीय के मन में व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र की रक्षा की अमर लौ जलती रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आज जारी एक गजट अधिसूचना में कहा गया है कि 25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई थी, जिसके बाद ‘उस समय की सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया और भारतीयों पर ज्यादतियां और अत्याचार किए।’ इसमें कहा गया है कि भारत की जनता को संविधान और उसके लोकतंत्र पर पूरा भरोसा है|

पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बार-बार बीजेपी पर संविधान बदलने का आरोप लगाया है. सरकार के 400 पार के नारे पर कांग्रेस ने कहा था कि उन्हें संविधान बदलने के लिए ही 400 सीटें चाहिए| अब केंद्र सरकार ने कांग्रेस के इस अभियान को रोकने के लिए यह कदम उठाया है|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की