Connect with us

National

पंजाब बजट सत्र में सीएम मान का कांग्रेस पर पलटवार; बोले- 2027 के बाद भी खाली रहेंगे विपक्ष के बेंच

Published

on

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले चार साल का एक-एक पल जनता की सेवा के लिए लगाया है, जबकि पहले की सरकारों के घोषणापत्र में धर्म, जात और लोगों को आपस में लड़ाने की बातें होती थीं।

सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवालने राजनीति में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी और इन्हें घोषणापत्र का अहम हिस्सा बनाया। सीएम मान ने सदन से कांग्रेस के बहिष्कार पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता खुद 17-18 मिनट बोलकर बाहर चले गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा-

“2027 के बाद भी विपक्ष के बेंच इसी तरह खाली रहने वाले हैं।”

CM bhagwant mann speech

विधानसभा में बोलते हुए सीएम भगवंत मान। 

महिलाओं के सम्मान की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले वह मां-बहनों के सम्मान की बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कई परिवार ऐसे हैं जिन्हें आर्थिक सहायता की जरूरत नहीं होगी, लेकिन कई ऐसे भी हैं जो रोज 50 से 100 रुपये कमाते हैं। ऐसे परिवारों के लिए एक-एक रुपये का भी महत्व होता है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि चार साल में महिलाओं को 48 हजार रुपये क्यों नहीं मिले, लेकिन वही लोग यह बताएं कि उन्होंने अपने समय में नौकरी या बड़े वादों को कितना पूरा किया।

मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य योजनाओं का जिक्र

सीएम मान ने कहा कि पंजाब में 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। 600 यूनिट बिजली मुफ्त है और किसानों को भी बिजली मुफ्त दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड का कर्ज भी खत्म किया गया और बिजली दरों में 70 पैसे से डेढ़ रुपये तक कमी की गई।

स्वास्थ्य योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 900 से ज्यादा अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इतनी बड़ी स्वास्थ्य सुविधा कई विकसित देशों में भी नहीं है।

सीएम मान ने बताया कि रसोई योजना के लिए बजट में 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके तहत जरूरतमंद परिवारों को नमक, चीनी, दाल और तेल जैसी जरूरी खाद्य सामग्री दी जाएगी ताकि उन्हें सही पोषण मिल सके।

13 से 15 मार्च तक राज्य में निवेश सम्मेलन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 मार्च को लुधियाना में देश की दूसरी सबसे बड़ी साइकिल वैली का उद्घाटन किया जाएगा, जिस पर करीब 3200 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इससे करीब 2000 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 13 से 15 मार्च तक पंजाब में बड़ा निवेश सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश और विदेश के बड़े उद्योगपति शामिल होंगे।

सीएम मान ने कहा कि राज्य में आम आदमी क्लीनिकों में अब तक 5 करोड़ से ज्यादा ओपीडी हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम और दिखाई देंगे।

पढ़ें, सीएम भगवंत मान के भाषण की 10 मुख्य बातें

  • उनकी सरकार ने पिछले चार साल का एक-एक पल पंजाब के लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया है और जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में काम किया है।

पहले राजनीतिक दलों के घोषणापत्र में धर्म और जाति के मुद्दे होते थे, लेकिन अरविंद केजरीवालने राजनीति में शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी।

विपक्ष के नेता कुछ मिनट बोलकर बाहर चले गए और 2027 के बाद भी उनकी बेंच इसी तरह खाली रहेंगी।

कई परिवार ऐसे हैं जिनकी आय बहुत कम है, ऐसे में आर्थिक सहायता की छोटी राशि भी उनके लिए महत्वपूर्ण होती है।

पंजाब में 90 प्रतिशत घरों को 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है और किसानों को भी मुफ्त बिजली की सुविधा मिल रही है।

राज्य में 900 से ज्यादा अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया गया है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।

रसोई योजना के लिए बजट में 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत जरूरतमंद परिवारों को नमक, चीनी, दाल और तेल जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री दी जाएगी।

लुधियाना में 3200 करोड़ रुपये की लागत से देश की दूसरी सबसे बड़ी साइकिल वैली बनाई जा रही है, जिससे करीब 2000 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा।

पंजाब में 13 से 15 मार्च तक बड़ा निवेश सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई बड़े उद्योगपति हिस्सा लेंगे।

आम आदमी क्लीनिकों में अब तक 5 करोड़ से अधिक ओपीडी हो चुकी हैं और इससे लाखों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News16 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News16 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News16 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News16 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News17 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप