Connect with us

National

Wayanad में भारी बारिश कारण मचा कोहराम, 100 से ज्यादा लोग मलबे में दबे, 12 की मौत

Published

on

केरल के Wayanad में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन की खबर सामने आई है। इसमें 100 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं. लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन की घटना मंगलवार सुबह करीब 2 बजे हुई. इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे एक और लैडस्लाइडिंग की खबर सामने आई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भूस्खलन के कारण 100 से ज्यादा लोग मलबे में दबे हुए हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है |

भूस्खलन के कारण घायल हुए 16 लोगों को वायनाड के मेपाडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा है कि वायनाड में भूस्खलन के बाद सभी संभावित बचाव कार्यों का समन्वय किया जाएगा, घटना की जानकारी मिलते ही सरकारी मशीनरी ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है. राज्य की सभी सरकारी एजेंसियां ​​बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. राज्य के मंत्री आज घटना स्थल का दौरा कर सकते हैं |

इलाके के सीएमओ के मुताबिक, वायनाड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने यहां एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 भी जारी किए गए हैं। वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर Mi-17 और एक ALH को सुबह 7.30 बजे तमिलनाडु के सुलूर से रवाना किया जाएगा |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab4 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News6 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News8 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News8 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान