Connect with us

National

भूस्खलन से यात्रियों से भरी 2 Bus नदी में घिरी, कई यात्री लापता

Published

on

नेपाल में कुदरत ने कहर बरपाया है| नेपाल में भूस्खलन से ऐसी तबाही मची कि हाहाकार मच गया| नेपाल में भूस्खलन के कारण यात्रियों से भरी दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं| इन दोनों Bus में सवार 63 लोग लापता बताए जा रहे हैं| फिलहाल बचाव दल मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य जारी है |

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई एक Bus बीरगंज से काठमांडू जा रही थी और दूसरी Bus गौर से काठमांडू जा रही थी| हादसा पहाड़ पर भूस्खलन के कारण हुआ| घटना सुबह 3.30 बजे नारायणघाट और मुगलिंग के बीच हुई| इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है| मृतकों में कई भारतीय भी शामिल हैं|

चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने कहा, ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बसों में बस चालक सहित 63 लोग सवार थे| सुबह 3:30 बजे भूस्खलन के कारण बसें त्रिशूल नदी में बह गईं| हम घटनास्थल पर हैं और तलाशी अभियान जारी है. लगातार बारिश के कारण लापता बसों को ढूंढने में दिक्कत आ रही है|

इस हादसे पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प दहल प्रचंड ने दुख जताया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘नारायणघाट-मुगलिंग सीमा क्षेत्र में भूस्खलन में एक बस के बह जाने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण लगभग 5 दर्जन यात्रियों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की तलाश करने और उन्हें प्रभावी ढंग से बचाने का निर्देश देता हूं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की