Connect with us

Punjab

पंजाब को शिक्षा में 27 से नंबर 1 पर लाए, भाजपा इसी काम पर कलंक लगाने की कोशिश कर रही- केजरीवाल

Published

on

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पेपर लीक का झूठा आरोप लगा रही भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में 27वें नंबर से नंबर-1 पर ला खड़ा किया। ‘‘आप’’ सरकार के इसी शानदार काम को भाजपा कलंकित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि 10 साल तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार रही और 5 साल से पंजाब में है, लेकिन आज तक एक भी पेपर लीक नहीं हुुए। जबकि भाजपा की जहां-जहां सरकार हैं, वहां लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। भाजपा को अपनी यही नाकामी बुरी तरह से चुभ रही है। सच तो ये है कि इनके पास पंजाब में कुछ कहने के लिए नहीं हैं। इसलिए पेपर लीक का झूठा आरोप लगा रहे हैं।

दिल्ली स्थित ‘‘आप’’ मुख्यालय पर सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पेपर लीक का झूठा आरोप लगा रही भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 10 साल तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार रही, एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। 5 साल से पंजाब में हमारी सरकार है, वहां भी एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। यह बात इनको बहुत बुरी तरह से चुभ रही है। यह पूरे देश के सामने है कि भाजपा के हर राज्य के अंदर पेपर लीक हो रहे हैं और आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकार बनी, लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जिस पेपर के बारे में आरोप लगाया जा रहा है, उसमें दो सेंटर के अंदर कुछ बच्चे स्मार्ट पेन लेकर अंदर चले गए थे। स्मार्ट पेन के जरिए उन्होंने पेपर की स्कैनिंग करके फोटो बाहर भेजने की कोशिश की, ताकि बाहर से उनके उत्तर आ सकें। उन्होंने नकल करने की कोशिश की थी। वे 10-11 बच्चे जो भी थे, वे उसी समय वहीं पकड़े गए। कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। ये लोग झूठा आरोप लगा रहे हैं कि पेपर लीक हो गया, क्योंकि इनके पास कुछ कहने को नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में जब 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तो उससे पहले वाले साल में पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में 27वें नंबर पर था। आज पंजाब केरल को पीछे छोड़कर नंबर वन पर आ गया है। पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में जो शानदार काम हुआ है, उसको कलंकित करने और उस पर गलत आरोप लगाने की कोशिश की जा रही है।

आश्वासन के बाद भी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई से साफ, केंद्र सरकार झूठी है- केजरीवाल

केंद्र सरकार की तरफ से छात्रों पर कार्रवाई न होने के आश्वासन के बावजूद बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में पुलिस की कार्रवाई के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस तरह से अपने ही लोगों के ऊपर एक्शन लेना सही नहीं है। खासकर जब पूरे देश के सामने सरकार ने यह वादा किया था कि हम छात्रों पर कोई एक्शन नहीं लेंगे। लेकिन अब छात्रों के ऊपर पुलिस कार्रवाई की जा रही है, मुकदमे किए जा रहे हैं और लाठीचार्ज किया जा रहा है। इससे तो यही लगता है कि यह सरकार झूठी है। जो भी बोलती है, अपनी बात पर कायम नहीं रहती है।

प्रधानमंत्री की पेपर लीक रोकने नीयत ही नहीं, कड़े कानून बनाने से भी कुछ नहीं होगा- केजरीवाल

पेपर लीक पर बिल लाए जाने और कड़े कानून बनाने को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के पिछले चार-पांच साल के बयान उठाकर सोशल मीडिया पर खूब चल रहे हैं। दो साल पहले प्रधानमंत्री ने संसद में बोला था कि हम पहले ही कड़े कानून बना चुके हैं। फिर 2024 में पेपर लीक के मास्टरमाइंड को इन्होंने बड़े तामझाम के साथ गिरफ्तार करवाया। गिरफ्तार कराने के 3 महीने में ही उसको बेल करा दी और अब पिछले हफ्ते सीबीआई ने क्लीन चिट देकर उसका मुकदमा वापस ले लिया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक रोकने की सरकार और प्रधानमंत्री की नीयत ही नहीं है। जब पेपर लीक माफिया के खिलाफ एक्शन लेने की इनकी नीयत ही नहीं है, तो जो मर्जी कानून बना लो, कानून बनाने से क्या होता है? अगर कार्रवाई करने की नीयत होती तो पहले से ही कई कानून बने हैं। उन कानूनों के तहत पेपर लीक करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है और सजा दिलाई जा सकती है। फिर भी कड़े कानून और बनते हैं, तो आम आदमी पार्टी उसका स्वागत करती है। लेकिन पेपर लीक माफिया को पकड़कर जेल में डालने की और कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की पहले नीयत होनी चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab4 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News6 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News8 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News8 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान