Connect with us

Haryana

Karnal : श्याम नगर कॉलोनी में मकान की छत गिरी, महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल

Published

on

हरियाणा के Karnal के जाटो गेट के सामने स्थित श्याम नगर कॉलोनी में एक बड़ा हादसा हो गया। आधी रात को अचानक एक मकान की छत गिरने से पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। इस हादसे में एक महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी चोटिल हुए हैं।

घटना का विवरण
मकान मालिक गोल्डी ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक छत गिर गई। “हम सभी मलबे के नीचे दब गए और दर्द से कराह रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे हमें बाहर निकाला। मेरी पत्नी और बच्ची को मलबे से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।”

गोल्डी ने बताया कि उनके परिवार में चार लोग रहते हैं – वह खुद, उनकी पत्नी, छोटी बच्ची और मां। हादसे में सभी को सिर और अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। मकान की छत लकड़ी की कड़ियों से बनी हुई थी, जिस पर ईंटों का चट्टा भी रखा था। गनीमत रही कि चट्टा नहीं गिरा, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

आर्थिक स्थिति और मांग
गोल्डी ने कहा कि वह 10-12 हजार रुपए की नौकरी करते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। हादसे में उनका सारा सामान मलबे के नीचे दब गया, जिससे बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

पड़ोसियों ने की मदद
पड़ोसियों राजेंद्र, पवन, और सुनील ने बताया कि रात को अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। “हम तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला।”

श्याम नगर में कई कच्चे मकान
स्थानीय निवासियों ने बताया कि श्याम नगर कॉलोनी में एक नहीं, बल्कि लगभग 20 मकान ऐसे हैं, जिनकी छतें कच्ची हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान देने की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।

गोल्डी ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के फॉर्म भरे थे, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने सरकार से अपील की है कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए कच्चे मकानों के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National3 hours ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab19 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National19 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab20 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज