Connect with us

Haryana

आपसी विवाद में तीन युवक घायल, तीन आरोपियों पर Case दर्ज।

Published

on

हांसी। हरयाणा के हांसी से एक गंभीर मामला सामने आया है जहां चार कुतुब गेट के पास आपसी विवाद में तीन युवक घायल हो गए। आरोपी एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे जब उसके भाई उसे बचाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने तीन नामजद युवकों के खिलाफ Case दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में चार कुतुब गेट निवासी 25 वर्षीय कुलदीप ने बताया कि वह देपल रोड स्थित एबी इंडस्ट्रीज में काम करता है। 2 फरवरी को रात दस बजे वह व उसका ममेरा भाई विनय फैक्ट्री में काम पर जा रहे थे। रास्ते में प्रभात स्कूल के सामने डिग्गी के पास अंकुश, धोनी, लाला, कपिल और गूंगा शराब पी रहे थे। वहां पर विनय का भाई राहुल भी था। युवक उससे मारपीट कर रहे थे। राहुल ने शोर मचाया तो वह उसे बचाने के लिए चले गए। इस दौरान अंकुश, धोनी व लाला ने उनके साथ मारपीट की। कुलदीप पर ईंटों से हमला किया। हमले में कुलदीप, विनय और राहुल घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया। नामजद युवकों के खिलाफ पुलिस जाँच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की