Connect with us

Haryana

आरोपियों ने किया झज्जर Police पर जानलेवा हमला , पुलिसकर्मी पर तानी पिस्तौल।

Published

on

रोहतक। पुलिसकर्मी तरुण कुमार के अनुसार, गाड़ी ड्राइवर ने उन्हें कुचलने की कोशिश की, लेकिन टोल नाका होने के कारण गाड़ी वहीं रुक गई तभी दो युवक गाड़ी से नीचे उतरे जिनमें से एक ने पिस्तौल निकाल कर पुलिसकर्मी पर तान दी।

हरियाणा के रोहतक में फायरिंग कर फरार हुए बदमाशों ने झज्जर Police के सामने दुस्साहस दिखाया। डीघल टोल पर Police ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तभी आरोपियों ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और फिर पिस्तौल तान दी। पुलिसकर्मी ने होशियारी दिखाते हुए पिस्तौल को हाथ मारकर नीचे गिरा दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए।

Police नाकाबंदी के दौरान हुई घटना

शनिवार शाम करीब 7:30 बजे झज्जर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक काली स्कॉर्पियो (HR-77-D-7775) में कुछ युवक रोहतक में फायरिंग कर भागे हैं। Police ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डीघल टोल पर नाकाबंदी करदी । इसी दौरान रोहतक की ओर से एक काली स्कॉर्पियो आती दिखी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिसकर्मी तरुण कुमार का कहना है की , गाड़ी के ड्राइवर ने उन्हें कुचलने की कोशिश की, लेकिन टोल नाका होने के कारण गाड़ी वहीं रुक गई । तभी दो युवक गाड़ी से उतरे, जिनमें से एक ने पिस्तौल निकालकर पुलिसकर्मी पर तान दी। तरुण कुमार ने अपनी सुजबुझ दिखाते हुए पिस्तौल को झटककर नीचे गिरा दिया, लेकिन इसी बीच बाकी आरोपी स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गए।

Police ने दर्ज किया मामला

मौके पर छूटी पिस्तौल को Police ने कब्जे में ले लिया है। स्कॉर्पियो में 4-5 युवक सवार थे, जिन्होंने Police पर जानलेवा हमला करने के साथ सरकारी कार्य में बाधा डाली। Police ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

जांच जारी, जल्द होगी गिरफ्तारी

Police अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर Police आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की