Connect with us

Blog

Punjab में पारा 30 डिग्री के पार , अगले 6 दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार।

Published

on

Punjab में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। मंगलवार को अधिकतम पारे में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जोकि सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही न्यूनतम पारा भी सामान्य के करीब बना हुआ है। Punjab में पारा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सबसे अधिक पारा अबोहर में 30 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिनों तक बारिश के आसार नहीं है और आने वाले दिनों में पारा और बढ़ सकता है।

आपको बता दें कि कल 30 डिग्री तापमान के साथ अबोहर , प्रदेश में सबसे गर्म रहा। अमृतसर में अधिकतम पारा 23.8 डिग्री, लुधियाना में 25.4 डिग्री, पटियाला में 26.6 डिग्री, पठानकोट में 25.5 डिग्री, बठिंडा में 24.2 डिग्री, गुरदासपुर में 23.0 डिग्री, फरीदकोट में 27.5 डिग्री, फिरोजपुर में 23.5 डिग्री, जालंधर में 26.3 डिग्री रहा।

इसके साथ ही अबोहर, होशियारपुर और रोपड़ में सबसे कम 7.5 डिग्री पारा दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.4 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 8.0 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में 8.4 डिग्री सेल्सियस, मोगा में 7.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है की अभी मौसम ऐसा ही रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab4 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News6 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News8 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News8 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान