Connect with us

Haryana

Haryana में कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जॉब गारंटी विधेयक पारित

Published

on

Haryana सरकार ने कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात दी है। सोमवार को Haryana विधानसभा में जॉब गारंटी विधेयक पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे प्रदेश के युवाओं के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।

120,000 युवाओं से किया वादा पूरा
विधानसभा सत्र में बोलते हुए सीएम सैनी ने कहा, “हमने 1,20,000 युवाओं से जो वादा किया था, वह आज पूरा हो रहा है। इस विधेयक के जरिए कच्चे कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा दी जा रही है।”

उन्होंने यह भी घोषणा की कि 50,000 रुपये से अधिक मासिक आय वाले कर्मचारियों को भी सेवा सुरक्षा प्रदान करने के लिए विधेयक लाया जाएगा। विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों के लिए भी इसी तरह के कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है, और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

एचकेआरएन से युवाओं को नई दिशा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले युवाओं को ठेकेदारों के माध्यम से 3 से 5 हजार रुपये मिलते थे, लेकिन एचकेआरएन ने उनके करियर को एक नई दिशा दी है। “प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि जहां अंधेरा है, वहां दीया जलाना चाहिए। हम उसी सोच के साथ युवाओं के जीवन में रोशनी लाने का प्रयास कर रहे हैं।”

उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा, “विपक्ष ने कहा था कि सरकार में आने पर वे एचकेआरएन को बंद कर देंगे, लेकिन जनता ने उन्हें जवाब दे दिया। दो लाख नई नौकरियां भी हम बिना पर्ची और खर्ची के देंगे।”

अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग को प्रमुख स्थान
मुख्यमंत्री ने बताया कि एचकेआरएन के तहत कुल 37,404 कर्मचारी अनुसूचित जाति से और 41,376 कर्मचारी पिछड़ा वर्ग से आते हैं। यह दर्शाता है कि सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूनतम वेतन में सुधार
उन्होंने कहा कि पहले चौकीदारों को सिर्फ 500 रुपये वेतन मिलता था, लेकिन सरकार ने उनकी स्थिति में सुधार करते हुए न्यूनतम वेतन 14,000 रुपये सुनिश्चित किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News2 hours ago

अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा

public2 hours ago

भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Breaking News6 hours ago

भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्री

public6 hours ago

पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना

public6 hours ago

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल