Connect with us

Chandigarh

Ludhiana By-Election में Valmiki Community का बड़ी Announcement – Sanjeev Arora को समर्थन, AAP Government की Policies की तारीफ

Published

on

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक और बड़ी ताकत मिली है। वाल्मीकि समाज के प्रमुख धर्म गुरुओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को खुला समर्थन देने का ऐलान किया। यह प्रेस कांफ्रेंस बाल्मीकि तीर्थ मंदिर, अमृतसर के बाबा जसपाल नाथ जी ने लुधियाना में ‘आप’ विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के साथ की।

इस मौके पर कई प्रमुख संत और समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें सुरिंदर कल्याण, जसवीर, रवि बाली, दारा टांक, अजय चौहान, कुशराज, बलविंदर काला, सेवक विजय शैरी, माता रानी जी और बाबा रामदास जी शामिल थे।

आपसरकार ने दिया दलितों को मान-सम्मान: ग्यासपुरा

मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि पिछली सरकारों ने दलित समाज की अनदेखी की, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने उन्हें सम्मान और अधिकार दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने श्री बाल्मीकि तीर्थ मंदिर के विकास के लिए करोड़ों रुपये के फंड दिए, ठीक वैसे ही जैसे श्री हरमंदिर साहिब के लिए काम किया गया।

ग्यासपुरा ने बताया कि पहले जिन परिवारों की जमीनें लाल लकीर के अंदर आती थीं, वे सालों से मालिकाना हक मांग रहे थे, लेकिन किसी सरकार ने उनकी नहीं सुनी। आम आदमी पार्टी ने उनकी मांग पूरी करते हुए उन्हें जमीन का मालिक बनाया।

उन्होंने कहा कि आप सरकार गरीब और दलितों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए काम कर रही है। पहले सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी थी, लेकिन अब हर स्कूल में पूरा स्टाफ है। सरकार ने साफ तौर पर दिखाया कि वह गरीबों के बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर है।

SC समाज के लिए रिजर्वेशन और कर्जमाफी

ग्यासपुरा ने बताया कि एडवोकेट जनरल ऑफिस में लीगल अफसरों की भर्ती में एससी को रिजर्वेशन दिया गया है। इसके अलावा दलित समाज के 68 करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए गए हैं।

बाबा जसपाल नाथ बोले संजीव अरोड़ा साफ दिल के इंसान

बाबा जसपाल नाथ जी ने संजीव अरोड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि वे साफ दिल और समाज सेवा में लगे हुए इंसान हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने 35 करोड़ रुपये की लागत वाले 8 प्रोजेक्ट्स की शुरुआत अमृतसर के श्री बाल्मीकि तीर्थ स्थल से की है, जिससे समाज को काफी उम्मीदें जगी हैं।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि जैसे हरमंदिर साहिब कॉरिडोर बना, वैसे ही बाल्मीकि मंदिर का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे हमें बहुत खुशी हुई।”

दलित समाज से अपील – ‘आपको दें वोट

प्रेस कांफ्रेंस के अंत में बाबा जसपाल नाथ ने लुधियाना के दलित भाईचारे से अपील की कि वे संजीव अरोड़ा को जीताएं। उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी ही वह पार्टी है जो दलितों के बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर भविष्य दे सकती है। इसलिए बिना किसी शक के ‘आप’ उम्मीदवार को वोट दें।
लुधियाना उपचुनाव में वाल्मीकि समाज का समर्थन मिलने से आम आदमी पार्टी को ज़ोरदार ताकत मिली है। यह समर्थन सिर्फ एक राजनीतिक ऐलान नहीं, बल्कि उन सामाजिक बदलावों की पहचान है जो ‘आप’ सरकार ने दलित समाज के लिए किए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National10 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National13 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab17 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab17 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab17 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की