Connect with us

Breaking News

भारतीय महिला से निकाह पड़ा भारी! पाकिस्तानी नासिर हुसैन के खिलाफ पहली पत्नी ने दर्ज करवाए 2 केस

Published

on

भारतीय महिला सरबजीत कौर से शादी करने वाले पाकिस्तानी नासिर हुसैन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। नासिर की पहली पत्नी साइमा हुसैन ने उसके खिलाफ दो मामले दर्ज करवाए हैं।

साइमा हुसैन की ओर से दर्ज करवाए गए एक मामले में नाबालिग बच्चों की देखभाल और गुजारा भत्ता की मांग की गई है, जबकि दूसरे मामले में नासिर की ओर से सरबजीत कौर से उसकी इजाजत के बिना शादी करने का आरोप लगाया गया है।

साइमा के वकील अली चंगेजी के मुताबिक, नासिर ने सरबजीत कौर से शादी से पहले अपनी पहली पत्नी की इजाजत नहीं ली। वकील का दावा है कि पाकिस्तानी कानून के तहत पहली पत्नी की इजाजत के बिना दूसरी शादी करने को लेकर कानूनी प्रावधान हैं।

साइमा हुसैन ने अपने पति पर घर से निकालने और उसके कपड़े जलाने के भी आरोप लगाए हैं। उसकी ओर से अदालत के जरिए गुजारा भत्ता की मांग की गई है।

मामले को लेकर अब अदालती कार्रवाई पर सभी की नजर है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement