Connect with us

Blog

विधायक कुलवंत सिंह की गैंगस्टरों को चेतावनी-Punjab छोड़ दो या फिर जेल जाने और पुलिस की गोली खाने को तैयार रहो:कुलवंत

Published

on

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा राज्य को अपराध और नशामुक्त बनाने के संकल्प को दोहराते हुए विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि सरकार अपने वादों पर पूरी मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि करीब 325 दिन पहले नशे के खिलाफ निर्णायक अभियान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत पंजाब पुलिस ने ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए 32 हजार से अधिक नशा तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और हजारों अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया।

नशा छोड़ने वाले युवाओं को मिला सरकार का सहारा

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धू ने कहा कि सरकार ने केवल तस्करों पर ही कार्रवाई नहीं की, बल्कि नशा छोड़ने के इच्छुक युवाओं को भी पूरा सहयोग दिया। इसके तहत राज्य के विभिन्न शहरों में 100-100 बेड वाले विशेष नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए गए, ताकि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से निकालकर मुख्यधारा में लाया जा सके।

गैंगस्टर कल्चर के खिलाफ ‘गैंगस्टरों पे वार’

विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि इसी तर्ज पर अब आम आदमी पार्टी सरकार ने गैंगस्टर कल्चर को जड़ से खत्म करने के लिए ‘गैंगस्टरों पे वार’ मुहिम शुरू की है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकारों ने पंजाब में गैंगस्टरवाद को बढ़ावा दिया और उन्हें राजनीतिक संरक्षण भी दिया।

गैंगस्टरों पर सख्त कार्रवाई

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने सत्ता में आते ही गैंगस्टरों पर शिकंजा कसा है। आज स्थिति यह है कि पंजाब पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सिद्धू ने दोहराया कि पंजाब सरकार राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गैंगस्टरों को दो टूक चेतावनी

गैंगस्टरों को कड़ी चेतावनी देते हुए विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि अब पंजाब की अमन-शांति से खिलवाड़ करने वालों के पास केवल दो ही रास्ते बचे हैं—
या तो वे पंजाब छोड़ दें, या फिर जेल जाने और पुलिस की सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के राज में पंजाब की शांति भंग करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab3 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News5 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News7 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News7 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान